TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 7:26 AM GMT

    लखनऊ उत्तर: सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ल 13 हज़ार वोट से आगे

    कानपुर छावनी विधानसभा, दूसरा राउंड

    बीजेपी के रघुनंदन भदौरिया को 7177 मत

    सपा हसन रूमी को 3199 मत

    कांग्रेस के सुहैल अंसारी को 805 वोट

    बसपा के मो शफ़ी को 308 वोट

  • 10 March 2022 7:24 AM GMT

    कानपुर-

    गोविंद नगर विधानसभा तीसरा राउंड

    भाजपा-सुरेंद्र मैथानी- 15807

    कांग्रेस-करिश्मा ठाकुर- 2444

    सपा-सम्राट विकास- 4108

    बसपा-अशोक कुमार कालिया- 581

  • 10 March 2022 7:23 AM GMT

    लखनऊ उत्तर: सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ल 13 हज़ार वोट से आगे

  • 10 March 2022 7:22 AM GMT

    कानपुर देहात:

    206 अकबरपुर रनिया विधानसभा का आठवां राउंड।

    बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला : 24690

    सपा प्रत्याशी रामप्रकाश कुशवाहा : 22826

    बसपा प्रत्याशी विनोद पाल: 9024

    कांग्रेस प्रत्याशी अम्बरीष सिंह गौर: 532

    भाजपा प्रत्याशी 1864 वोट आगे

  • 10 March 2022 7:21 AM GMT

    शामली:

    आठवें राउंड में कैराना विधानसभा से मृगांका सिंह को 39335 वोट

    नाहिद हसन को 27751 वोट मिले हैं।

  • 10 March 2022 7:20 AM GMT

    अमेठी:  

    अमेठी में सपा प्रत्याशी 2,000 वोट से आगे

    बीजेपी के पूर्व मंत्री बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह पीछे चल रहे हैं।

    गौरीगंज से सपा 1682 वोट से आगे

    बीजेपी प्रत्याशी पीछे चल रहे है।

    तिलोई से बीजेपी 10,000 वोट से आगे

    सपा पीछे चल रही है।

    जगदीशपुर से  बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री सुरेश पासी कांग्रेस के विजय पासी से 5000 से आगे चल रहे है

  • 10 March 2022 7:17 AM GMT

    जालौन : कालपी विधानसभा संख्या- 220

    13 वां राउंड

    बीजेपी ने बढ़ाई बढ़त।

    SP विनोद चतुर्वेदी 29701

    BJP छोटे सिंह 29791

    श्याम पाल बसपा 29793

  • 10 March 2022 7:15 AM GMT

    छाता विधानसभा सीट : सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी आगे

    छाता विधानसभा में सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी तेजपाल सिंह बीजेपी प्रत्याशी से 374 मतों से आगे चल रहे हैं। तेजपाल सिंह को 3,127 लक्ष्मी नारायण चौधरी को 2,753 मत मिले हैं। वहीं, बसपा प्रत्याशी सोनपाल को 716 मत हासिल हुए हैं। यहां कुल मत 6,974 की गिनती हो चुकी है।

  • 10 March 2022 7:11 AM GMT

    घोरावल विधानसभा सीट

    आठवां चरण

    बीजेपी के अनिल मौर्या को 24116

    सपा के रमेश चंद्र दुबे को 19181

    बसपा के मोहन कुशवाहा 10617

    कांग्रेस की विंदेश्वरी सिंह राठौर को 1610 मत

  • 10 March 2022 7:08 AM GMT

    फिरोजाबाद जसराना सीट संख्या- 96

    9th राउंड

    बीजेपी के मानवेंद्र को 22812

    सपा के प्रत्याशी सचिन यादव को 30176

    बसपा उम्मीदवार सूर्यप्रताप सिंह

    नोटा- 308

    आगे- सपा प्रत्याशी 7364 वोट से आगे

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story