TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 7:57 AM GMT

    उन्नाव की सभी सीटों पर बीजेपी आगे

    बांगरमऊ में 2,635 मतों से बीजेपी आगे।

    मोहान में 1982 वोट से बीजेपी आगे।

    सफीपुर में 3,826 मतों से बीजेपी आगे।

    सदर सीट पर 4302 वोट से बीजेपी आगे।

    भगवन्त नगर सीट पर 17,218 वोट से बीजेपी आगे।

    पुरवा विधानसभा सीट पर 5982 वोट से बीजेपी आगे।

  • 10 March 2022 7:51 AM GMT

    बुलंदशहर: सिकंदराबाद विधानसभा सीट

    राउंड 12

    सपा-गठबंधन के राहुल यादव को 11,143 मतों से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह से आगे।

    भाजपा- 32963

    सपा गठबंधन- 44106

  • 10 March 2022 7:50 AM GMT

    रसूलाबाद विधानसभा संख्या- 205

    9वें राउंड

    बीजेपी- पूनम संखवार को 25925

    बीएसपी- सीमा सिंह को 9168

    सपा- कमलेश दिवाकर को 25952

    कांग्रेस- मनोरमा को 416

    समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश चंद्र दिवाकर 27 वोटों से आगे चल रहे।

    रसूलाबाद विधानसभा- 205

    10वां राउंड

    बीजेपी- पूनम संखवार को 28826

    बीएसपी- सीमा सिंह को 10762

    सपा- कमलेश दिवाकर को 28219

    कांग्रेस- मनोरमा को 450

    बीजेपी प्रत्याशी पूनम संखवार, सपा प्रत्याशी कमलेश दिवाकर से 607 वोटों से आगे चल रहे।

  • 10 March 2022 7:44 AM GMT

    कानपुर देहात: रसूलाबाद विधानसभा में आया दिलचस्प मोड़। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश चंद्र दिवाकर को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की पूनम संखवार निकलीं आगे।

  • 10 March 2022 7:40 AM GMT

    रायबरेली:

    1- 8वें राउंड में हरचंदपुर विधानसभा सपा प्रत्याशी राहुल लोधी 2677 वोट से आगे।

    2-10वें राउंड में बछरावां विधानसभा सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर भारती 2887 वोटो से आगे।

    3-10वें राउंड में सदर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह 1632 वोटों से आगे।

    4-10वें राउंड में ऊंचाहार विधानसभा सपा प्रत्याशी मनोज पांडेय 8927 वोटों से आगे।

    5- 11वें राउंड में सलोन विधानसभा से सपा प्रत्याशी डॉ. जगदीश प्रसाद 3497 वोटों से आगे।

    6- 14वें राउंड में सरेनी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह 6309 वोटों से आगे।

  • 10 March 2022 7:39 AM GMT

    फिरोजाबाद: सिरसागंज विधानसभा सीट

    बारहवां राउंड

    बीजेपी के हरिओम यादव को 28,331

    सपा के सर्वेश यादव को 50,862

    सपा के सर्वेश यादव को 22,531 वोटों से आगे

  • 10 March 2022 7:35 AM GMT

    प्रयागराज

    फाफामऊ से बीजेपी प्रत्याशी गुरु प्रसाद आगे

    सोरांव सुरक्षित सपा की गीता पासी आगे

    फूलपुर से बीजेपी प्रवीण पटेल आगे

    शहर पश्चिमी बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह आगे

    शहर उत्तरी से बीजेपी प्रत्याशी हर्ष बर्धन आगे

    शहर दक्षिणी से सपा प्रत्याशी रईस चंद्र शुक्ला पीछे, अब नंदी आगे

    प्रतापपुर से सपा प्रत्याशी विजमा यादव आगे

    हंडिया से सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद आगे

    मेजा से भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया पीछे

    कोरांव से बीजेपी प्रत्याशी राजमणि कोल आगे

    बारा से अपना दल एस प्रत्याशी वाचस्पति आगे

    करछना से अपना दल एस प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद आगे

  • 10 March 2022 7:34 AM GMT

    कानपुर :

    आर्यनगर विधानसभा में 6 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के सुरेश अवस्थी लगभग 12,000 वोट से आगे।

    सीसामऊ विधानसभा में 7 राउंड की गिनती पूरी होने पर सपा के इरफान सोलंकी लगभग 26,000 से आगे। 

  • 10 March 2022 7:32 AM GMT

    सीसामऊ विधानसभा सीट: 4 राउंड के बाद

    सपा के इरफान को 17847 मत

    बसपा के रजनीश तिवारी को 799 वोट

    बीजेपी के सलिल विश्नोई को 11470

    कांग्रेस के सोहेल अहमद को 818 मत

    सपा के इरफान 6377 मतों से आगे

  • 10 March 2022 7:28 AM GMT

    कानपुर- छावनी विधानसभा, 3 राउंड

    बीजेपी रघुनंदन भदौरिया 10549

    सपा हसन रूमि 5615

    काँग्रेस सुहैल अंसारी 2109

    बसपा मो शफ़ी 385

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story