TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 8:22 AM GMT

    बिलासपुर विधानसभा

    20वां राऊंड

    सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख से 20,428 मतों से आगे

    सपा- 81605

    भाजपा- 61177

  • 10 March 2022 8:20 AM GMT

    कानपुर देहात

    14 वां राउंड समाप्त

    अकबरपुर विधानसभा

    बीजेपी की प्रतिभा शुक्ला को 43,716

    बीएसपी के विनोद पाल को 14,417

    सपा के रामप्रकाश कुशवाहा को 33,603

    कांग्रेस के अमरीश गौर 827

    प्रतिभा शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 10113 वोटों से आगे चल रही हैं

  • 10 March 2022 8:17 AM GMT

    सोनभद्र के पांचवें चरण का परिणाम :

    घोरावल विधानसभा में भाजपा के अनिल मौर्या को 15735

    सपा के रमेशचंद्र दूबे को 12020

    बसपा के मोहन कुशवाहा 5906

    कांग्रेस की विंदेश्वरी सिंह राठौर को 1273 मत,

    दुद्धी विधानसभा

    भाजपा के रामदुलार गोंड़ को 15853

    सपा के विजय सिंह गोंड़ को 11991

    बसपा के हरिराम चेरो को 4156 मत

    कांग्रेस की बसंती पनिका को 906 मत।

    राबर्ट्सगंज

    सपा के अविनाश कुशवाहा को 10907

    बसपा के अविनाश शुक्ल को 4491

    भाजपा के भूपेश चौबे को 14453

    कांग्रेस के कमलेश ओझा को 372 मत।

    ओबरा:

    भाजपा के संजीव गोंड़ को 15479

    सपा के अरविंद गोंड़ को 12069

    बसपा के सुभाष खरवार को 5196

    कांग्रेस के रामराज गोंड़ को 1184 प्राप्त हुए।

    बारहवां चरण:

    घोरावल विधानसभा में भाजपा के अनिल मौर्या को 37530

    सपा के रमेश चंद्र दूबे को 29390

    बसपा के मोहन कुशवाहा को 15747

    कांग्रेस की विंदेश्वरी सिंह राठौर को 2293 मत

  • 10 March 2022 8:12 AM GMT



  • 10 March 2022 8:11 AM GMT

    बेहट विधानसभा के 14 राउंड में

    बीजेपी- 36907

    सपा- 69098

    बसपा- 19448

    कांग्रेस- 684

  • 10 March 2022 8:10 AM GMT

    मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ विधानसभा सदर सीट से चल रहे पीछे ।

  • 10 March 2022 8:09 AM GMT



  • 10 March 2022 8:07 AM GMT

    गोरखपुर की सभी 9 सीटों पर

    सदर विधानसभा

    बीजेपी- 32785 मत 

    सपा-10,422 मत 

    बसपा- 2307 मत 

    कांग्रेस- 436 मत 

    गोरखपुर ग्रामीण

    सपा- 22474 वोट 

    भाजपा- 20535 वोट 

    कैंपियरगंज

    सपा- 12049 मत 

    बीजेपी- 16005 मत 

    पिपराइच

    बीजेपी- 20730 मत 

    सपा-13794 वोट 

    चिल्लूपार

    बीजेपी के राजेश त्रिपाठी को 7,002 मत 

    सपा के विनय शंकर तिवारी को 5,004 मत 

    चौरी चौरा विधानसभा

    बीजेपी- 20230 मत 

    सपा- 8929 वोट 

    खजनी

    भाजपा- 15925 मत

    सपा- 7644 मत 

    बांसगांव

    बीजेपी- 8146 वोट 

    सपा- 4056 मत 

    सहजनवा

    बीजेपी- आगे

    सपा- पीछे

  • 10 March 2022 8:00 AM GMT

    जौनपुर की मल्हनी में सपा आगे हो गयी है। धनंजय सिंह 2000 मतों से पीछे हैं।

    मंत्री सुरेश राणा पीछे चल रहे हैं।

    मंत्री सतीश द्विवेदी पीछे चल रहे हैं।

    केशव प्रसाद मौर्य भी पीछे चल रहे हैं।

    मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल पीछे चल रहे हैं॥

  • 10 March 2022 7:58 AM GMT

    लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह 17000 से आगे चल रहें हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story