TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 8:51 AM GMT

    मिर्ज़ापुर: नगर विधानसभा

    19वां चरण

    सपा- 48590

    कांग्रेस- 2485

    बीजेपी- 61067

    बसपा- 15877

    बीजेपी के रत्नाकर मिश्रा 12477 वोट से आगे

  • 10 March 2022 8:47 AM GMT

    21वां राउंड :स्वार से सपा प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम खान, अपना दल (एस) प्रत्याशी हैदर अली खान से 51,175 मतों से आगे।

    सपा अब्दुल्ला आज़म 102367

    अपना दल एस हैदर अली खान 51192

  • 10 March 2022 8:45 AM GMT

    कुशीनगर: 

    सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे, खडडा में निर्दलीय व अन्य सभी जगह सपा दूसरे स्थान पर।

    स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार पिछड़ रहे

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू अभी भी तीसरे स्थान पर

    विधानसभा बढ़त।

    खड्डा - 26401,

    हाटा - 22655,

    पडरौना - 15892,कुशीनगर - 7191,

    रामकोला- 29877 फाजिलनगर-18946  

    तमकुहीराज- 33,333

    सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

  • 10 March 2022 8:40 AM GMT

    इटावा --(तेरवां राउंड)

    सदर-- भाजपा 350 से आगे

    सर्वेश शाक्या सपा- 38779

    सरिता भदौरिया भाजपा-- 39129

    भर्थना ---- 16769 से सपा आगे

    राघवेंद्र गौतम सपा-- 48191

    सिद्दार्थ शंकर भाजपा-- 31422

    जसवंतनगर -- 17665 से सपा आगे

    शिवपाल सिंह यादव, सपा-- 50004

    विवेक शाक्या, भाजपा-- 32339

  • 10 March 2022 8:37 AM GMT

    सोनभद्र छठवें चरण का पूरा परिणाम:

    दुद्धी विधानसभा :

    भाजपा के रामदुलार गोंड़ को 19314

    सपा के विजय सिंह गोंड़ को 13351

    बसपा के हरिराम चेरो को 4852 मत

    कांग्रेस की बसंती पनिका को 1014 मत।

    राबर्ट्सगंज:

    सपा के अविनाश कुशवाहा को 14088 मत

    बसपा के अविनाश शुक्ल को 5404 वोट

    भाजपा के भूपेश चौबे को 16809 वोट

    कांग्रेस के कमलेश ओझा को 427 मत।

    ओबरा:

    भाजपा के संजीव गोंड़ को 19182 मत

    सपा के अरविंद गोंड़ को 14494 वोट

    बसपा के सुभाष खरवार को 5536 वोट

    कांग्रेस के रामराज गोंड़ को 1336 मत

  • 10 March 2022 8:32 AM GMT

    कैराना विधानसभा

    12वें राउंड में बीजेपी की मृगांका सिंह को 54,916

    नाहिद हसन को 46,306 वोट मिले

    बीजेपी प्रत्याशी 8,610 वोट से आगे

  • 10 March 2022 8:29 AM GMT

    जालौन: कालपी

    21 राउंड

    निषाद पार्टी- छोटे सिंह 41291

    सपा-विनोद चतुर्वेदी- 33767

    बसपा-शयम पाल-38229

  • 10 March 2022 8:28 AM GMT

    जालौन विधानसभा:

    220 -उरई सुरक्षित

    16th राउंड में बीजेपी आगे

    गौरीशंकर वर्मा, भाजपा- 54091

    दयाशंकर वर्मा, सपा- 36791

    भाजपा के प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा आगे

  • 10 March 2022 8:26 AM GMT

    मिर्जापुर: मड़िहान विधानसभा

    16वां चरण

    कांग्रेस- 3699

    बसपा- 23326

    बीजेपी- 50568

    सपा- 16220

    अपना दल कमेरावादी- 15636 वोट

    बीजेपी के मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल 27242 वोट से आगे

  • 10 March 2022 8:24 AM GMT

    मिर्जापुर: 17वां चरण

    मझवां विधानसभा

    बसपा- 22899

    सपा- 34402

    कांग्रेस- 6242

    बीजेपी+निषाद पार्टी- 55,177

    20,775 वोट से डॉ विनोद बिंद आगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story