TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 9:07 AM GMT

    मुकुट बिहारी वर्मा का बेटा गौरव वर्मा चुनाव हार गए 

  • 10 March 2022 9:07 AM GMT

    बीजेपी कैंडिडेट शशांक वर्मा, लखीमपुर से जीते। 

  • 10 March 2022 9:06 AM GMT

    बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय, आगरा दक्षिण से जीते

  • 10 March 2022 9:05 AM GMT

    मेरठ जिले की 7 सीटों में 4 पर मेरठ शहर सिवालखास किठौर मेरठ दक्षिण पर सपा -रालोद गठबंधन आगे, भाजपा मेरठ कैंट सीट पर आगे

  • 10 March 2022 9:04 AM GMT

    सिद्धार्थनगर:

    22 वें राउंड में इटवा में माता प्रसाद पांडेय 2527 मत , सतीश द्विवदी पीछे

    22 वें राउंड में बांसी में स्वास्थ्य मंत्री 14574 मत, सपा के नवीन उर्फ मोनू दुबे पीछे

    18 वें राउंड में कपिलवस्तु से भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही 7799 से आगे, सपा के विजय पासवान पीछे

    19 वें राउंड में शोहरतगढ़ में अपना दल एस के विनय वर्मा 10908 मत से आगे, सुभासपा के प्रेमचंद कश्यप पीछे

    12वें राउंड में डुमरियागंज के सपा 2599 मत से आगे, भाजपा के राघवेंद्र सिंह पीछे

  • 10 March 2022 8:59 AM GMT

    स्वार विधानसभा सीट से अब्दुल्ला आजम खान विजय हुए। 

  • 10 March 2022 8:58 AM GMT

    सिद्धार्थनगर :

    इटवा विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय 22 राउंड में 2527 मतों से आगे

    डुमरियागंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी सैयदा खातून 15वें में राउंड में 2599 मतों से आगे

    बांसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी स्वास्थ्य मंत्री विजय प्रताप सिंह 22 में राउंड में 14574 मतों से आगे

  • 10 March 2022 8:55 AM GMT

    जिले का नाम: बांदा

    राउंड संख्या- 24

    विधानसभा क्षेत्र का नाम: तिंदवारी- 232

    भाजपा के रामकेश निषाद- 75378 कुल मत

    सपा के बृजेश कुमार प्रजापति 49,910 मत प्राप्त

  • 10 March 2022 8:52 AM GMT

    UP Election 2022 : करहल में अखिलेश की बढ़त बरकरार, 13वें राउंड में 34840 वोट से आगे

  • 10 March 2022 8:52 AM GMT

    लखनऊ: सरोजनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह 12,400 वोट से जीते। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story