TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 9:35 AM GMT

    हमीरपुर राठ विधानसभा 15 वे राउंड की गिनती हुई पूरी

    1-मनीषा अनुरागी (भाजपा)- 58561

    2- चन्द्रवती वर्मा (सपा)-31468

    3- प्रसन्न भूषण (बसपा)-9363

    4-कमलेश श्रीवास (कांग्रेस)-1990

    मनीषा अनुरागी भाजपा प्रत्याशी 27 093 मतो से सपा प्रत्याशी से आगे

  • 10 March 2022 9:33 AM GMT

    मोहनलाल गंज

    बीजेपी-अमरेश कुमार को 68309 मत प्राप्त

    सपा- सुशीला सरोज 61284 वोट मिले

    लखनऊ पूर्वी

    बीजेपी गोपाल टंडन को 87200 मत

    सपा अनुराग भदौरिया 49373 वोट

    लखनऊ उत्तर सीट

    सपा पूजा शुक्ला 58811 मत

    बीजेपी के नीरज बोहरा 45592 वोट 

  • 10 March 2022 9:30 AM GMT

    कुंडा विधानसभा सीट से

    गुलशन यादव, सपा -29,757

    रघुराज प्रताप सिंह- 27,385

    सरोजनी नगर विधानसभा सीट से

    बीजेपी के राजेश्वर सिंह को 62534 मत

    सपा के अभिषेक मिश्रा को 40971 वोट

    पश्चिम

    बीजेपी अंजनी श्रीवास्तव को 49850 वोट मिले

    सपा के अरमान खान को 47392 मत 

  • 10 March 2022 9:26 AM GMT

    देवबंद से भाजपा के ब्रजेश सिंह जीते।

  • 10 March 2022 9:18 AM GMT

    ब्रजेश पाठक ने ये कहा

    ब्रजेश पाठक बोले, 'योगी जी ने पूरे UP को कंट्रोल किया। यूपी बीजेपी के हाथों में सुरक्षित। सभी जाति-धर्म के मिथक टूटे। कोई मंत्रालय बांट रहा था, कोई डिप्टी सीएम बन रहा था। कोई घर ले रहा था। कोई टेंडर ले रहा था।'

  • 10 March 2022 9:14 AM GMT

    स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव हारे। 

  • 10 March 2022 9:13 AM GMT

    फतेहाबाद से BJP प्रत्याशी छोटे लाल जीते

    भाजपा के प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा जीते।

  • 10 March 2022 9:12 AM GMT

    मटेरा से सपा की मारिया शाह चुनाव जीतीं। यासिर शाह की पत्नी मारिया शाह चुनाव जीतीं। 

    पयागपुर से बीजेपी के सुभाष त्रिपाठी जीते। 

    लहरपुर से सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा जीते। सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा 10 हजार वोटों से जीते।

  • 10 March 2022 9:10 AM GMT

    मटेरा से सपा की मारिया शाह चुनाव जीतीं। यासिर शाह की पत्नी मारिया शाह चुनाव जीतीं। 

    पयागपुर से बीजेपी के सुभाष त्रिपाठी जीते। 

    लहरपुर से सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा जीते। सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा 10 हजार वोटों से जीते।

  • 10 March 2022 9:08 AM GMT

    लहरपुर से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अनिल वर्मा 10 हजार वोटों से जीते।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story