TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 9:57 AM GMT

    कानपुर देहात- 208 भोगनीपुर विधानसभा सीट 

    14वा राउंड

    बीजेपी के राकेश सचान को 37,792 को मत 

    बीएसपी के जुनैद पहलवान को 26152 को वोट

    सपा के नरेंद्र पाल सिंह को 30,248 मत हासिल 

    कांग्रेस के गोविंद निषाद को 715 वोट 

    आप के आशुतोष पांडे को 823 वोट 

    अन्य को 259 मत 

    भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सचान 7,544 मतों से आगे चल रहे। 

  • 10 March 2022 9:54 AM GMT

    UP Election Results 2022- बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह 68000 वोटों से जीते

    बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह 68000 वोटों से जीते

  • 10 March 2022 9:51 AM GMT

    नोएडा विधानसभा पंकज सिंह से दर्ज की रिकॉर्ड मतों से हुए विजय

    1 लाख 79 हजार वोट से विजय होकर शरद पवार का एक लाख 69 हजार का रिकॉर्ड तोड़ा

    प्रियंका गांधी ने नोएडा विधानसभा से ही शुरु किया था यूपी विधानसभा का चुनाव प्रचार

  • 10 March 2022 9:47 AM GMT

    हाथरस

    हाथरस मतगणना:

    हाथरस विधानसभा 11 वां राउंड

    भाजपा - 50862

    बसपा - 19317

    सपा - 14253

    कांग्रेस - 722

    नोटा - 587

    सिकंदराराऊ विधानसभा

    सिकंदराराऊ 14वां राउंड

    भाजपा - 40896

    बसपा - 14879

    सपा - 44668

    सादाबाद विधानसभा

    16 वां राउंड

    भाजपा - 46719

    आरएलडी - 63870

    बसपा - 17763

    कांग्रेस - 1888

    आप - 296

    नोटा - 471

  • 10 March 2022 9:45 AM GMT

    सपा कार्यकर्ता ने यूपी विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। बीजेपी की जीत से आहत।

  • 10 March 2022 9:44 AM GMT

    महोली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शशांक त्रिवेदी 12,000 वोट से जीते। 

  • 10 March 2022 9:43 AM GMT

    सीतापुर: महोली से शशांक त्रिवेदी बीजेपी से जीते

  • 10 March 2022 9:42 AM GMT

    इटवा से माता प्रसाद पाण्डेय ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी को हराया।

  • 10 March 2022 9:42 AM GMT

    कन्नौज सदर से भाजपा के असीम अरुण जीते

    असीम अरुण से 6163 वोटों से जीत दर्ज की, असीम अरुण को 1 लाख 20 हजार 219 वोट मिले।

  • 10 March 2022 9:41 AM GMT

    इटावा: सोलवां राउंड

    सदर सीट- भाजपा 4248 वोट से आगे

    सर्वेश शाक्य, सपा प्रत्याशी को 46380 वोट मिले 

    सरिता भदौरिया, बीजेपी उम्मीदवार को 50628 मत मिले 

    भर्थना में 15,725 मतों से सपा आगे

    राघवेंद्र गौतम, सपा उम्मीदवार को 55479 मत मिले 

    सिद्धार्थ शंकर, भाजपा कैंडिडेट को 39754 वोट प्राप्त हुआ। 

    जसवंतनगर सीट पर 29,240 वोट से सपा आगे

    सपा प्रत्याशी, शिवपाल सिंह यादव मिले 66949 मत 

    बीजेपी के विवेक शाक्य को 37,709 वोट हासिल हुए। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story