TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 10:15 AM GMT

    हमीरपुर- 228 सदर विधानसभा

    राउण्ड:-28

    मनोज प्रजापति (भाजपा):- 82903

    रामप्रकाश प्रजापति (समाजवादी पार्टी) - 61755

    कांग्रेस पार्टी- 14394

    भाजपा प्रत्याशी डॉ मनोज प्रजापति 21148 मतो से सपा प्रत्याशी से आगे

  • 10 March 2022 10:14 AM GMT

    मेरठ: सरधना सीट से भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम, समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान से 1,861 वोटों से पीछे 

    संगीत सोम को 70394 वोट प्राप्त 

    अतुल प्रधान को 72255 मत मिले 

  • 10 March 2022 10:11 AM GMT

    ओबरा विधानसभा सीट

    नौवां चरण:

    भाजपा के संजीव गोंड़ को 28484

    सपा के अरविंद गोंड़ को 20766

    बसपा के सुभाष खरवार को 7477

    कांग्रेस के रामराज गोंड़ को 1946 प्राप्त हुए।

    21वां चरण घोरावल

    भाजपा- 64459

    बसपा- 28276

    सपा- 48498

    कांग्रेस- 5954

  • 10 March 2022 10:10 AM GMT

    ओबरा विधानसभा सीट

    नौवां चरण:

    भाजपा के संजीव गोंड़ को 28484

    सपा के अरविंद गोंड़ को 20766

    बसपा के सुभाष खरवार को 7477

    कांग्रेस के रामराज गोंड़ को 1946 प्राप्त हुए।

  • 10 March 2022 10:07 AM GMT

    सुल्तानपुर जिले के पांचों विधानसभा की तस्वीर:

    187- इसौली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ओमप्रकाश बजरंगी 1963 मतों से सपा के ताहिर से आगे

    188- सुल्तानपुर विधानसभा सीट से सपा के अनूप संडा 785 मतों से बीजेपी के विनोद सिंह से आगे

    189- जयसिंहपुर सदर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राज प्रसाद उपाध्याय 11,561 मत से सपा के अरुण वर्मा से आगे

    190- लंभुआ विधानसभा से सीताराम वर्मा बीजेपी 3489 मत से सपा के संतोष पांडे से आगे

    191- कादीपुर विधानसभा से राजेश गौतम बीजेपी 26063 मत से सपा के भगेलू राम से आगे

  • 10 March 2022 10:03 AM GMT

    मिर्ज़ापुर: छानबे विधानसभा

    23वां चरण

    सपा- 43075 मत

    बीजेपी -अपना दल- 72585 वोट 

    राहुल प्रकास कोल अपना दल (एस) के 29510 मतों से आगे

  • 10 March 2022 10:02 AM GMT

    Election Results : दादरी से BJP के तेजपाल नागर जीते

    दादरी से BJP के तेजपाल नागर जीते

    जेवर विधानसभा से BJP के धीरेंद्र ठाकुर जीते


  • 10 March 2022 10:01 AM GMT

    मिर्जापुर: छानबे विधानसभा सीट

    22वां चरण

    सपा - 42026 मत

    बीजेपी-अपना दल- 68506 वोट 

  • 10 March 2022 9:59 AM GMT

    राउंड 20:

    बुलंदशहर : स्याना विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह लोधी 53,510 मतों से RLD गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज़ से आगे।

    भाजपा-95297

    सपा गठबंधन-4178

  • 10 March 2022 9:58 AM GMT

    राउंड 21:

    बुलंदशहर: सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर लालू प्रसाद यादव के दामाद व सपा-गठबंधन प्रत्याशी राहुल यादव 3565 मतों से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह से आगे।

    सपा गठबंधन- 69909

    भाजपा- 66344

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story