TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 10:52 AM GMT

    बीजेपी के राजेश गौतम, कादीपुर से चुनाव जीते। सपा के भगेलूराम को हराया



  • 10 March 2022 10:50 AM GMT

    प्रतापगढ़: राजा भैया 40,000 वोट से एक बार फिर कुंडा से जीते

  • 10 March 2022 10:49 AM GMT

    झांसी जिला मतगणना

    झांसी सदर सीट-संख्या- 223

    राउंड 18 तक

    भाजपा- 89458 वोट

    सपा- 40084 मत

    कांग्रेस- 4335 वोट

    बसपा- 8512 वोट

    भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा समाजवादी पार्टी के निकट प्रतिद्वंदी सीताराम कुशवाहा से 49374 वोट से आगे

    बबीना सीट संख्या- 222

    राउंड 16 तक

    भाजपा- 67679 वोट

    सपा- 44102 मत

    कांग्रेस- 1046 वोट

    बसपा- 16802 मत

    भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह समाजवादी पार्टी के निकट प्रतिद्वन्दी यशपाल यादव से 22577 वोट से आगे।

    गरौठा विधानसभा सीट संख्या - 225

    राउंड 25 तक

    भाजपा- 82748 वोट

    सपा- 60534 मत

    कांग्रेस- 1901 वोट

    बसपा- 21973 मत

    भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह राजपूत समाजवादी पार्टी के निकटतम प्रतिद्वंदी दीप नारायण सिंह यादव से 22,214 वोट से आगे।

    मऊरानीपुर सीट- 224

    राउंड 21 तक

    अपना दल- 82714 वोट

    सपा- 51555 वोट

    कांग्रेस- 2345 मत

    बसपा- 22947 वोट

    अपना दल प्रत्याशी रश्मि आर्य, समाजवादी पार्टी के निकटतम प्रतिद्वंदी तिलक चंद्र अहिरवार से 31,159 वोट से आगे।

  • 10 March 2022 10:33 AM GMT

    सीतापुर: सिधौली सीट पर खिला कमल।41 साल के बाद बीजेपी इस सीट को जितने में सफल रही। बीजेपी प्रत्याशी मनीष रावत 6 हजार से अधिक वोटों से जीते।

  • 10 March 2022 10:31 AM GMT

    सिद्धार्थनगर: राउंड-25

    विधानसभा- डुमरियागंज- 306

    1-भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह--61871

    2- सपा प्रत्याशी सैयदा खातून-64395

    सपा प्रत्याशी सैयदा खातून 2524 वोट से आगे

  • 10 March 2022 10:30 AM GMT

    भोगनीपुर विधानसभा सीट- 14वां राउंड

    बीजेपी के राकेश सचान को 39829 मत

    बीएसपी के जुनैद पहलवान को 27166 वोट

    सपा के नरेंद्र पाल सिंह को 33235 मत

    कांग्रेस के गोविंद निषाद को 743 वोट

    आप के आशुतोष पांडे को 848 वोट

    अन्य प्रत्याशियों को 280 मत हासिल

    भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सचान 6594 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

  • 10 March 2022 10:27 AM GMT

    कानपुर देहात

    20वां राउंड समाप्त

    अकबरपुर विधानसभा सीट

    बीजेपी- प्रतिभा शुक्ला को 63877 मत

    बीएसपी- विनोद पाल को 20935 वोट

    सपा- रामप्रकाश कुशवाहा को 50938 वोट

    कांग्रेस- अमरीश गौर को 1160 मत

    प्रतिभा शुक्ला भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी 12939 वोटों से आगे चल रही हैं। 

  • 10 March 2022 10:24 AM GMT

    कानपुर देहात

    रसूलाबाद विधानसभा 15वां राउंड

    बीजेपी- पूनम संखवार को 43918 मत

    बीएसपी- सीमा सिंह को 14161 वोट

    सपा- कमलेश दिवाकर को 40085 मत हासिल

    भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूनम संखवार 3833 वोटों से आगे चल रही हैं।

  • 10 March 2022 10:22 AM GMT

    भोगनीपुर विधानसभा 14वां राउंड

    बीजेपी- राकेश सचान को 37792 मत प्राप्त 

    बीएसपी- जुनैद पहलवान को 26152 वोट मिले 

    सपा- नरेंद्र पाल सिंह को 30248 मत हासिल 

    कांग्रेस- गोविंद निषाद को 715 वोट

    आप- आशुतोष पांडे को 823 मत 

    अन्य उम्मीदवार को 259 वोट मिले 

    भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सचान 7544 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

  • 10 March 2022 10:18 AM GMT

    फिरोजाबाद, शिकोहाबाद

    18 राउंड

    बीजेपी- ओमप्रकाश वर्मा को 67029 मत मिले

    सपा- मुकेश वर्मा को 59505 वोट मिले

    बीजेपी प्रत्याशी 7524 वोट से आगे

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story