×

Election Results 2022 : यूपी में बड़ी जीत के बाद बोले योगी- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा

Election Results 2022: योगी बोले, 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।'

Network
Newstrack NetworkBy aman
Published on: 10 March 2022 2:30 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 4:08 PM GMT)

UP Election Results 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए हुए मतदान का परिणाम आज 10 मार्च, 2022 को आ रहा है। अब तक आए परिणामों में बीजेपी 274, सपा 124 सीटों पर आगे है। मतगणना अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुरुवार शाम राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कि 'राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने हमें जीत का आशीर्वाद दिया है।' योगी बोले, 'ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। हम चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में लखनऊ में बीजेपी के दफ्तर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री, जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं।'

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया, कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) की गिनती शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के लिए मेरठ में मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को तथा वाराणसी में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की तैनाती की है। आयोग की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि पूरे मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Live Updates

  • 10 March 2022 11:26 AM GMT

    हमीरपुर सदर सीट में भाजपा के डॉ. मनोज प्रजापति तथा राठ सीट में मनीषा अनुरागी विजयी

  • 10 March 2022 11:25 AM GMT

    भदोही विधानसभा संख्या- 392 पर इस बार सपा का कब्जा। पूर्व विधायक रहे जाहिद बेग 4453 मतों से अधिक मत पाकर विजयी।

  • 10 March 2022 11:23 AM GMT

    पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर जीते

    भदोही: औराई से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर की हुई जीत, निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अंजनी सरोज से हुई थी कांटे की टक्कर, आधिकारिक घोषणा होना बाकी।

  • 10 March 2022 11:20 AM GMT

    बस्ती: बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा से पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के पुत्र कविंद्र चौधरी ने निवर्तमान विधायक भाजपा के चंद्र प्रकाश शुक्ला को पराजित किया 

  • 10 March 2022 11:19 AM GMT

    क्या चुनाव हार रहे हैं सुरेश राणा?

    शामली: थानाभवन विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश राणा की हार लगभग तय, तीसरे राउंड में 12491 वोटों से पीछे अभी 3 राउंड खुलने बाकी।

  • 10 March 2022 11:17 AM GMT

    दयाशंकर सीट ने जीत का श्रेय इन्हें दिया

    बलिया: यूपी के बलिया में बलिया नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'अपनी जीत का श्रेय सीएम योगी और पीएम मोदी को दिया। वहीं, मंत्री बनने के सवाल पर कहा, पार्टी ने अब तक जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाया हूं। बलिया नगर के लिए बहुत कुछ करना है।'

  • 10 March 2022 11:15 AM GMT

    मिर्जापुर: 2017 का इतिहास फिर दोहराया, सभी सीट बीजेपी कहते में

    मिर्जापुर के पांचों विधानसभा सभा सीट पर बीजेपी गठबंधन की हुई जीत। सभी प्रत्याशियों ने 2017 की तरह एक बार फिर जीत का परचम लहराया। नगर सीट से रत्नाकर मिश्र, मड़िहान से रामशंकर पटेल, छानबे (सुरक्षित) से राहुल प्रकाश, मझवां से डॉ. विनोद बिंद, चुनार से अनुराग पटेल ने जीत दर्ज की। अभी आधिकारिक घोषणा होना शेष ।

  • 10 March 2022 11:11 AM GMT

    हमीरपुर की राठ विधानसभा संख्या- 229

    बीजेपी की मनीषा अनुरागी को 135248 मत मिले। वहीं, 75162 मत चंद्रवती वर्मा को मिले l इस तरह 60,086 मतों से भाजपा की मनीषा अनुरागी फिर विधायक बनी। 

  • 10 March 2022 11:08 AM GMT

    मथुरा में लहराया फगवा, सभी सीटें बीजेपी जीती

    मथुरा: कान्हा की नगरी में बीजेपी की बड़ी जीत। पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने की जीत दर्ज।

    मथुरा, वृंदावन विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के श्रीकांत शर्मा जीते।

    छाता विधानसभा से भाजपा के चौ. लक्ष्मीनारायण विजयी,

    मांट विधानसभा पहली बार जीती बीजेपी

    भाजपा के प्रत्याशी राजेश चौधरी ने आठ बार के विधायक बसपा के पं. श्यामसुंदर शर्मा को हराया।

    गोवर्धन से भाजपा के ठा. मेघश्याम सिंह ने की जीत दर्ज।

    बलदेव विधानसभा सीट से भाजपा के पूरन प्रकाश जीते।

  • 10 March 2022 10:55 AM GMT

    चन्द्रभूषण सिंह बुंदेला, बसपा- 66905 मत

    रामरतन कुशवाहा, बीजेपी-172601

    रमेश कुशवाहा, सपा- 66898

    41वां राउंड

    ललितपुर सदर विधानसभा संख्या- 226 से बीजेपी राम रतन कुशवाहा 107135 मतों से जीते

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story