×

Etah News: प्रेम-प्रसंग में पुत्री को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार

Etah News: बीते दिन न्यूजट्रैक ने अपने पब्लिश खबर में परिजनों के शामिल होने की पुष्टि कर दी थी। परिजनों ने अज्ञात के घर में घुसकर गोली मारने की पुलिस को दी थी सूचना।

Sunil Mishra
Published on: 24 March 2023 8:54 PM GMT
Etah News: प्रेम-प्रसंग में पुत्री को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार
X
File photo of Additional SP Dhananjay Kushwaha (Pic: Newstrack)

Etah News: जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में बीते दिन प्रातः घर में घुस कर नाबालिग को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। 23 मार्च को थाना राजा का रामपुर पर कृपाल सिंह पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम भगवानपुरा द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि 23 मार्च को प्रातः करीब 4 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का दरवाजा खुलवाकर वादी की नातिन उम्र करीब 14 वर्ष के दाहिने पैर में घुटने से ऊपर गोली मार दी गयी है। इस दी गयी तहरीर पर थाना राजा का रामपुर पर 30/2023 धारा 307 का मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई।

आज 24 मार्च को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद पीड़िता एवं स्वतंत्र गवाहों के बयानों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त नाबालिग के पिता अनार सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी भगवानपुरा थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को ग्राम भगवानपुरा में स्कूल के पास से समय करीब प्रातः साढे पांच बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर पुलिस ने घटना मे एक 315 का तमंचा व 2 जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। अवैध तमंचा बरामदगी के बाद उपरोक्त मुकदमा में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ा दी गयी है।

घटना के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया कि अभियुक्त अनार सिंह को पूर्व से ही अपनी पुत्री के कई बार घर से काफी समय तक गायब रहने पर उसके किसी से अवैध संबंध होने या प्रेम प्रसंग का शक हो गया था। बीती रात्रि को अनार सिंह की पुत्री घर से बिना बताये चुपके से गायब हो गई जो सुबह 4 बजे वापस आयी। इसी बात को लेकर अनार सिंह ने गुस्से में आकर अपनी पुत्री को तमंचे से गोली मार दी जो उसके दाहिने पैर में घुटने से ऊपर लगी। जिसकी सूचना किशोरी के बाबा कृपाल सिंह ने अपने गाँव के कुछ व्यक्तियों के साथ समय करीब 7ः30 बजे सुबह थाना राजा का रामपुर जाकर मौखिक दी गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल को चिकित्सालय भेजा गया। इसी बीच किशोरी के पिता के घटनास्थल से चले जाने के बाद तथा आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया जिसके संबंध में गहनता से छानबीन की गई तथा घायल लड़की से पूछताछ में उसने पिता द्वारा गोली मारने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने उसे भगवानपुरा स्कूल के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा जब तमंचे के संबंध में पूछताछ की गई तो अनार सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व वह मकान बनाने के लिए भरगैन भट्ठा रेलवे लाइन के पास गया था वहीं पर एक अज्ञात व्यक्ति तमंचा बेच रहा था, वहीं से उसने 2500 रुपए में तमंचा लिया था।

बतातें चलें कि बीते दिन न्यूजट्रैक में पब्लिश की गई खबर में हमारे द्वारा नाबालिक के परिजनों द्वारा गोली मारने के संकेत दिए गए थे जबकि नाबालिक के पिता घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारने की बात कह रहे थे तथा प्रातः 4 बजे घर से सभी के खेत पर जाने की बात कर रहे थे जिस पर हमारी इन्वेस्टिगेशन इसे स्पष्ट था कि गोली किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं घर के ही व्यक्ति ने मारी है। पुलिस ने गोली मारने के आरोपी अनार सिंह पर मुकदमा पंजीकृत का जेल भेज दिया है।

Sunil Mishra

Sunil Mishra

Next Story