×

इटावा: सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, 2022 का किया आव्हान

किसान आंदोलन पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि की सामाजवादी पार्टी पहले दिन से किसानों के साथ है। जितने लोग यहां खड़े है वो सब कार्यकर्ता से पहले कोई कार्यकर्ता फिर किसान है ऐसा नही है।

Chitra Singh
Published on: 5 March 2021 1:12 PM GMT
इटावा: सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, 2022 का किया आव्हान
X
इटावा: सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, 2022 का किया आव्हान

इटावा। झांसी ओरछा से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफ़ई आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, कार्यकर्ताओं से प्रार्थना पत्र लेते हुए 2022 में सरकार बनाने का आव्हान किया, कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव आते जाते हैं, इसलिए अब सपा की सरकार बनानी है, कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद निर्धारित कार्यक्रम अलीगढ़ के लिए हुए रवाना।

कार्यकर्ताओं से मिलें अखिलेश यादव

सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज टप्पल जाने से पहले अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले और सभी की बात को सुना और आश्वासन दिया, सैफई में परसीमन बदलने के बाद ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की सीट बदल दी गई है। इस पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत के चुनाव पार्टी संगठन तय करेगा बीजेपी को इटावा और आस पास की बहुत चिंता रहती है तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को इटावा से जोड़ दिया गया, अगर आपको कानून व्यवस्था की जानकारी करनी है तो मुख्यमंत्री के ग्रह जनपद की करिए पिछले एक महीने में कितने अपराध हुए है। मुख्यमंत्री के ग्रह जनपद में जनता बिल्कुल सुरक्षित नही है।

akhilesh yadav

ये भी पढ़ें... कानपुर देहात: नकली गुटखा-मसाला पर तबातोड़ छापेमारी, 2 लोग गिरफ्तार

पहले दिन से किसानों के साथ सपा

किसान आंदोलन पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि की सामाजवादी पार्टी पहले दिन से किसानों के साथ है। जितने लोग यहां खड़े है वो सब कार्यकर्ता से पहले कोई कार्यकर्ता फिर किसान है ऐसा नही है। जिसने धान पैदा न किया हो और उससे लूट न हुई हो बीजेपी बताए कि कितने किसानों को एमएसपी दिया है। पार्टी पहले दिन से किसानों के साथ थी और है समाजवादी पार्टी राजनैतिक पार्टी के साथ साथ किसानो की भी पार्टी है।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story