×

इस जगह पर हुआ भीषण धमाका, युवक का हाथ कटकर हवा में उछला, मची भगदड़

यूपी के इटावा में भीषण धमाका हुआ है। जिसमें एक युवक का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया है। धमाका इतना जोरदार था कि उसका हाथ हवा में काफी दूर उछलकर जा गिरा। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

Aditya Mishra
Published on: 18 Jan 2020 12:58 PM GMT
इस जगह पर हुआ भीषण धमाका, युवक का हाथ कटकर हवा में उछला, मची भगदड़
X

इटावा: यूपी के इटावा में भीषण धमाका हुआ है। जिसमें एक युवक का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया है। धमाका इतना जोरदार था कि उसका हाथ हवा में काफी दूर उछलकर जा गिरा। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

लोग चिल्लाते हुए इधर –उधर भागने लगे। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और फारेंसिक की टीम जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें...लगातार हुए बम ब्लास्ट में बड़ा फैसला, दोषियों को मिली मौत की सजा

ये है पूरा मामला

दरअसल इटावा थाना अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में मूलचंद कुशवाहा का खाली प्लॉट है। जिसमें एक अमरूद का पेड़ लगा हुआ है। आज मूलचंद का बेटा अरुण कुमार वहां पहुंचा और आग तापने के लिए आसपास बिखरे कूड़े में आग लगा दी। कूड़े में ही एक प्लास्टिक की बोतल पड़ी थी। जिसमें सफेद रंग का पदार्थ भरा हुआ था।

उसने जैसे ही आग के ऊपर हाथ फेरने की कोशिश की। उसके अंदर से जोरदार हुआ और युवक का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। जिसके बाद उसे तत्काल नजदीक के अस्पताल एम् भर्ती कराया गया।

वहीं सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की। उन्होंने मामले की जांच की बात कही है।

ये भी पढ़ें...खतरनाक आतंकी प्लान! दहशत फैलाने की साजिश,ब्लास्ट में उड़ जाते परखच्चे

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story