×

इटावा: किसान दिवस पर सपा की चौपाल, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का सरकार पर हमला

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी हमेशा किसानों गरीबो एवं किसानों के लिए संघर्ष किया करते थे।

Newstrack
Published on: 23 Dec 2020 12:19 PM GMT
इटावा: किसान दिवस पर सपा की चौपाल, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का सरकार पर हमला
X
इटावा: किसान दिवस पर सपा की चौपाल, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का सरकार पर हमला (PC: social media)

इटावा: पक्का ताल भरथना क्षेत्र में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा कृषि कानून लाकर भाजपा सरकार किसानों को कॉरपोरेट का बंधुआ मजदूर बनाना चाहती हैं। कृषि विल को लेकर भाजपा सरकार द्वारा भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी की शुरू से मांग रही है कि किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करे सरकार और यही मांग किसानों की भी सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कड़ाके की सर्दी में किसान धरने पर बैठे हैं। वह जानते है कि इस विल से किसान बंधुआ मजदूर बन जायेंगे। इस सरकार में खाद, कीटनाशक दबाओ के दाम तथा बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं और जहां बिजली नही आती वहां बिजली का बिल जरूर आता है ।

ये भी पढ़ें:ठाय-ठाय वाले दूल्हे राजा: शामली पुलिस ने कर दी ये हालत, अब हो गई जेल

etawah-mattter etawah-mattter (PC: social media)

जब किसान कृषि विल को लेकर आंदोलन कर रहे हैं सरकार द्वारा उन पर लाठीचार्ज और पानी बरसाया जा रहा और उनकी आवाज दबाई जा रही ।समाजवादी पार्टी की सरकार के समय किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा था आने वाले समय मे सरकार का सफाया तय है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की मनाई गई जयंती

समाजवादी विचारक एव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का 118 वी जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में किसान दिवस के रूप में भव्यता से मनाई गई सर्वप्रथम सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया एवं उपस्थित पार्टी जनों ने पुष्प अर्पित किया तत प्रश्चात विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी हमेशा किसानों गरीबो एवं किसानों के लिए संघर्ष किया करते थे। उन्ही सिद्धान्तों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर से प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियो को उनके सिद्धान्तों पर चलने का आव्हान किया।

etawah-mattter etawah-mattter (PC: social media)

ये भी पढ़ें:मिला अरबों का खजाना: पूरा देश हो जाएगा अमीर, कीमत है हजारों करोड़ में

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा

सपा जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के आव्हान पर 25 दिसम्बर को आयोजित समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम की ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सौपी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों से संवाद करेगे वही उन्हें समाजवादी नीतियों तथा उन्हें समाजवादी सरकार की जानकारी देंगे एवम किसानों की चौपाल में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)तथाकथित कृषि सुधार अधिनियम की सच्चाई से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कुलदीप गुप्ता, कार्तिकेय यादव, शिवम पाल, चंकी यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story