×

रामगोपाल यादव का जन्मदिन: सपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे किया सेलिब्रेट

अखिलेश यादव के आह्वाहन पर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदेश के हर जिले के हर ब्लॉक में समाजवादी आह्वाहन यात्रा शुरू की गई है।

Aradhya Tripathi
Published on: 29 Jun 2020 1:57 PM GMT
रामगोपाल यादव का जन्मदिन: सपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे किया सेलिब्रेट
X

इटावा: आज सपा कार्यालय पर प्रो रामगोपाल यादव का जन्मदिन केक काट कर लॉक डाउन के चलते सादगी से मनाया गया। इसके साथ सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदेश के हर जिले के हर ब्लॉक में समाजवादी आह्वाहन यात्रा शुरू की गई है।

सादगी से मनाया गया रामगोपाल यादव का जन्मदिन

आज शुरू हुई यह यात्रा एक महीने तक चलेगी। यह साइकिल यात्रा जिले के हर ब्लॉक में निकाली जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक ग्रुप में 6 या 7 लोग ही शामिल होंगे जो एक महीने तक प्रतिदिन 5 गांव में जाकर समाजवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसी क्रम में आज सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के पूरे प्रदेश में हो रहे प्रदर्शन मुद्दा है कीमतों में वृद्धि

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने हरी झंडी दिखा कर साइकिल यात्रा को रवाना किया। गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे प्रदेश में आह्वाहन पत्र जारी करके आह्वाहन यात्रा शुरू करने की अपील की थी। जिसके बाद प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा ये किया जा रहा है।

साइकिल यात्रा निकाल कर चलाया जागरूकता अभियान

ये भी पढ़ें- यहां ठीक होकर डिस्चार्ज हुए 136 कोरोना पॉजिटिव, बार बार दे रहे धन्यवाद

गोपाल यादव ने कहा कि प्रो रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर निकाली गई साइकिल यात्रा के जरिये लोगो को जागरूक किया जाएगा और सपा नीतियों को जन जन तक पहुचाया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप गुप्ता संटू, नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी, शिवम पाल, राजवीर राजू, सतेंद्र यादव, विद्याराम यादव, पवन यादव, अमित सोनी, किसन यादव समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story