×

व्यापार मंडल में कार्यकारिणी का विस्तार, आलोक दीक्षित बने नगर अध्यक्ष

जिला महामंत्री शैलेश जैन के प्रतिष्ठान पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें इन नामों की इन सभी की उपस्थिति में घोषणा की गई।

Aradhya Tripathi
Published on: 30 Jun 2020 3:39 PM GMT
व्यापार मंडल में कार्यकारिणी का विस्तार, आलोक दीक्षित बने नगर अध्यक्ष
X

इटावा: आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान जी ने इटावा शहर के चर्चित चेहरे आलोक दिक्षित को इटावा शहर नगर की कमान सौंपी। संतोष चौहान ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का आलोक दीक्षित को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। शहर महामंत्री श्री ओम रतन कश्यप , शहर कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता को बनाया है।

व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन

जिला महामंत्री शैलेश जैन के प्रतिष्ठान पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें इन नामों की इन सभी की उपस्थिति में घोषणा की गई। संतोष चौहान ने आशा व्यक्त की है चुने हुए पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने में सहयोग करते रहेंगे। आलोक दीक्षित वर्तमान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता भी है।

ये भी पढ़ें- गरीब परिवार के लिए भगवान बना ये शख्स, कराई लड़की की शादी

आलोक दीक्षित शहर के नगरपालिका स्तिथ होम्योपैथी के डॉक्टर भी है। जिससे शहर के व्यापारियों के संग अच्छा तालमेल को देखते हुए आलोक दीक्षित को आज सर्वसम्मति से एक प्रेस वार्ता के दौरान नगर अध्यक्ष का कार्य भार सौपा गया है। व्यापार मंडल ने इस आश्रय से आलोक दीक्षित को व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष किया गया कि दीक्षित व्यापार मंडल को ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग देते रहेंगे।

ये लोग रहे उपस्थित

प्रेस वार्ता के दौरान जिले के प्रदेश के पदाधिकारियों की उपस्थिति इस प्रकार रही डॉक्टर ए के शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप भदोरिया प्रदेश संगठन मंत्री बीके वर्मा जी जिला उपाध्यक्ष शैलेश जैन जिला महामंत्री नरेश चंद्र यादव जिला कोषाध्यक्ष एवं संजू चौहान सुनीत चौहान शिव भूषण चौहान लतीफ खान मंसूरी महामंत्री बसरेहर दुलारे भाई बकेवर शिवकुमार सिंह चौहान

ये भी पढ़ें- भारत के ‘डिजिटल अटैक’ से टूटा चीन- चाइनीज ऐप बैन पर उठाएगा ये कदम

बंटी बाजपेई जी कामिल कुरेशी राहुल यादव लालपुरा की उपस्थिति के बीच प्रेस वार्ता संपन्न हुई उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने सभी पत्रकार बंधुओं को एवं उपस्थित पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story