×

Etawah News: पर्यटन मंत्री ने विपक्ष की एकजुटता पर उठाए सवाल, कहा- याद रखें विरोधी वो दिन..!

Etawah News: यूपी के इटावा में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नुमाइश पंडाल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अगली साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

Ashraf Ansari
Published on: 18 Jun 2023 6:05 PM GMT
Etawah News: पर्यटन मंत्री ने विपक्ष की एकजुटता पर उठाए सवाल, कहा- याद रखें विरोधी वो दिन..!
X
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह: Photo- Newstrack

Etawah News: यूपी के इटावा में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नुमाइश पंडाल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अगली साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

जयवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष कितनी भी ताकत लगा ले लेकिन केंद्र में मोदी सरकार ही बनेगी। इससे पहले 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर दो विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ी थी और उसके बाद उनको करारी हार का सामना करना पड़ा था। आगे कहा कि 2024 में विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है लेकिन उन्हें 2019 याद रखना चाहिए।

विपक्ष कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन जनता भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनाएगी। आगे कहा कि नगर निगम के हाल ही में चुनाव हुए थे, जिसमें हमने कहा था कि 17 सीटों पर हम चुनाव जीतेंगे और 17 की 17 सीटों पर हमने जीत हासिल की है। शिवपाल सिंह यादव के द्वारा मूर्ति का अनावरण किए जाने के बाद मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अब विपक्ष को भी भगवान राम याद आने लगे हैं अच्छी बात है। याद तो आ रहे हैं।

मोदी सरकार में हुआ है विकास

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है, तब से लगातार विकास ही विकास हो रहा है। अगर देश में आर्थिक विकास की बात की जाए तो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास तेजी के साथ हुआ है यहां सभी को साथ में लेकर विकास किया गया है, किसी के साथ में भेदभाव नहीं किया। देश उन्नति की तरफ पहुंच रहा है, तरक्की की तरफ पहुंच रहा है, यह सिर्फ मोदी जी की सरकार में ही संभव हुआ है।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story