×

पूर्व विधायक ने कैबिनेट मंत्री पर लगाया बड़ा आरोप, कही ये बात

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में राम सिंह पटेल ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी थाने के गोविंदपुर-परसद गांव में दबंगों द्वारा कुर्मी परिवारों पर कहर बरपाया गया।

Rahul Joy
Published on: 27 May 2020 11:43 AM GMT
पूर्व विधायक ने कैबिनेट मंत्री पर लगाया बड़ा आरोप, कही ये बात
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक तथा कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पर दबंगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक साजिशों के चलते पुलिस प्रशासन और दबंगों ने गोविन्दपुर और परसद गांव में आतंक कायम कर दिया है। गांव के लोग अभी भी दहशत में है। करीब 150 लोगों ने भय के कारण गांव छोड़ दिया है।

पीड़ितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में राम सिंह पटेल ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी थाने के गोविंदपुर-परसद गांव में दबंगों द्वारा कुर्मी परिवारों पर कहर बरपाया गया। उन्होंने कहा कि कुण्डा थाना के मुरैना गांव में दबंगों ने पटेल समुदाय के सात लोगों को मारापीटा जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जहां पीड़ितों की मदद करनी चाहिए वहां खुद पीड़ितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

पुलिस ने पटेल समुदाय के कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया तथा पचास से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ितों का अभी तक मेडिकल भी नहीं हुआ और दबंगों के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई |

रोवर्स रेंजर और स्काउट गाइड के युवाओं ने एसडीएम को दिया 1151 फेस मास्क

प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त

यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी ने कहा कि लॉकडाउन में जहां एक ओर प्रदेश सरकार कोरोना महामारी को रोकने में विफल रही है, मजदूरों को घर पहुचाने के लिये कोई पुख्ता इन्तजाम नहीं हुए, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में हत्या, जातीय हिंसा, बलात्कार की घटनाओं में बाढ़ आ गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। योगी सरकार का दबंगों, अपराधियों को मौन समर्थन प्राप्त है।

कांग्रेस दिलवाएगी इंसाफ

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में यूपी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रतापगढ़ में घटनास्थल का दौरा करके वहां के हालात की रिपोर्ट पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ यूपी कांग्रेस के महासचिव मनोज यादव, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. अनूप पटेल, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्रा, अभिषेक पटेल और जयकरण वर्मा मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने गोविन्दपुर के पीड़ितों को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस उनको इंसाफ दिलाने के लिए पूरी तरह खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने और हरसंभव मदद देने के लिए तत्पर है।

मनरेगा के लिए केंद्र से आये धन से रुका पलायन, हो रहा विकास

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story