×

पूर्व MLC के गनर ने गार्ड को मारी गोली, राजधानी में फैली दहशत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूर्व बीएसपी एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू के गनर ने मंगलवार रात में सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी। घायल गार्ड को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Jun 2020 5:44 AM GMT
पूर्व MLC के गनर ने गार्ड को मारी गोली, राजधानी में फैली दहशत
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूर्व बीएसपी एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू के गनर ने मंगलवार रात में सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी। घायल गार्ड को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यह घटना लखनऊ के कृष्णानगर के सौभाग्य अपार्टमेंट की है। आरोपी गनर धर्मेंद्र कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर कृष्णानगर डीके उपाध्याय के मुताबिक आरोपित गनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के पास से लाइसेंसी असलहा बरामद कर लिया गया है। मामला कृष्णानगर थानाक्षेत्र का है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू का गनर धर्मेंद्र कश्यप और सिक्योरिटी गार्ड श्रवण के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें...WHO के इस बयान पर मचा घमासान, विवाद बढ़ने पर मानी गलती, कही ये बड़ी बात

बताया गया कि दोनों में पिस्टल देखने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और धर्मेंद्र ने श्रवण को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो श्रवण खून से लथपथ तड़प रहा था। आनन फानन में श्रवण को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें...कोरोना का कहरः अगर यही रफ्तार रही तो देश में दुगने हो जाएंगे रोगी

पुलिस के मुताबिक श्रवण की हालत खतरे से बाहर है। आरोपित धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से असलहा, कारतूस और खोखा बरामद कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story