×

पूर्व प्रधान ने प्रधान और बेटे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ग्राम प्रधान व पुत्र पर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना सामने आई है। फायरिंग करने का आरोप गांव के पूर्व प्रधान पर लगा है। दो दिन पहले ग्राम सभा जमीन की नाप को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त पूर्व प्रधान ने ग्राम प्रधान को देख लेने की धमकी दी थी।

Dharmendra kumar
Published on: 8 March 2019 8:25 AM GMT
पूर्व प्रधान ने प्रधान और बेटे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों की हालत गंभीर
X

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ग्राम प्रधान व पुत्र पर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना सामने आई है। फायरिंग करने का आरोप गांव के पूर्व प्रधान पर लगा है। दो दिन पहले ग्राम सभा जमीन की नाप को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त पूर्व प्रधान ने ग्राम प्रधान को देख लेने की धमकी दी थी। जिसके बाद गुरूवार की रात ग्राम प्रधान व उनका बेटा गांव से वापस घर जा रहे थे। तभी रास्ते में घेरकर उनके उपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए दबिश देना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें.....फीस के साथ प्रॉफिट में भी बड़ा हिस्सा ले रहे हैं : रणवीर सिंह

घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के ढोलापुर गांव की है। ग्राम प्रधान रनवीर यादव अपने पुत्र 18 वर्षीय रनजीत के साथ खेत से वापस घर लौट रहे थे। तभी गांव के पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ उनको रास्ते में घेर लिया। उसके बाद पूर्व प्रधान ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें ग्राम प्रधान व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। वही फायरिंग की सूचना जब परिवार को मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने घायलों को इलाज शुरू कर दिया है। वहीं सीओ ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात कर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका चोपड़ा के इंटीमेट सीन करने से मना करने पर भड़क गए थे अनु कपूर

ग्राम प्रधान का घायल बेटा रनजीत ने बताया कि दो दिन पहले वह लेखपाल और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ग्राम सभा की जमीन की नाप करा रहे थे। उस ग्राम सभा की जमीन पर पूर्व प्रधान राम निवास का कब्जा था। यही कारण है कि उसने सबकी मौजूदगी में उसने देख लेने की धमकी दी थी। उसके बाद रात वह जब अपने पिता के साथ खेत से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें दोनो लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए।

यह भी पढ़ें.....चुनावी रण जीतने के लिए सभी दलों ने झोंकी ताकत, तैयारियों में भाजपा सबसे आगे

वहीं सीओ भ्रम पाल सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने उनके उपर फायरिंग कर दी जिसमें ग्राम प्रधान और उनका बेटा घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story