×

धमाके में उड़ी फैक्टरी: इतने लोगों के उड़ गए चीथड़े, कांप उठा पूरा देश

हादसा इतना भीषण था कि घर में रहने वालों के अंगों के चिथड़े उड़ गए। आसपास के घरों की छतों पर शेरू के परिजनों के अंग बिखरे पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलिंडर में विस्फोट के बाद घर में रखी आतिशबाजी में धमाका हुआ।

Newstrack
Published on: 18 Oct 2020 9:58 AM GMT
धमाके में उड़ी फैक्टरी: इतने लोगों के उड़ गए चीथड़े, कांप उठा पूरा देश
X
धमाके में उड़ी फैक्टरी: इतने लोगों के उड़ गए चीथड़े, कांप उठा पूरा देश

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया है। यह विस्फोट थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में घर में चल रही पटाखा फैक्टरी में हुआ है, इस विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका रविवार दोपहर 12:40 बजे हुआ।

धमाका इतना तेज था कि मकानों में दरार आ गई

बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलिंडर में लीकेज होने के कारण यह आग लगी और आग पटाखों में पहुंच गई जिसके कारण धमाका हो गया। बता दें कि जिस घर में धमाका हुआ उनका मुगल फायरवर्क्स के नाम से आतिशबाजी का ब्रांड है, जिसका लाइसेंस गांव मिढ़ाकुर का है, फैक्टरी शाहगंज क्षेत्र में चल रही थी। धमाका इतना तेज था कि आस पास के मकानों में दरार आ गई।

घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिल गए

फैक्टरी में धमाके से शाहगंज के आजमपाड़ा में आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई। घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी हिल गए। धमाके की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। धमाका शेरू के घर हुआ है।

Explosion in firecrackers Agra-3

ये भी देखें: संत की लाश: अवैध खनन का किया था विरोध, पुलिस जांच में जुटी

एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्र बताते हैं कि पटाखे घर में रखे थे, जहां सिलिंडर फटने से विस्फोट हुआ और घर में आग लग गई।

घरों की छतों पर शेरू के परिजनों के अंग बिखरे पड़े मिले हैं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि घर में रहने वालों के अंगों के चिथड़े उड़ गए। आसपास के घरों की छतों पर शेरू के परिजनों के अंग बिखरे पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलिंडर में विस्फोट के बाद घर में रखी आतिशबाजी में धमाका हुआ।

Explosion in firecrackers Agra-2

ये भी देखें: पुलिस थाने में तांडव: BJP विधायक का बड़ा कारनामा, छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाया

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आसमां पुत्री चमन मंसूरी, अरसद पुत्र चमन मंसूरी, आविद और पच्चा घायल हुए हैं। वहीं फरमान पुत्र जफरुद्दीन शेरू और शकील की इस घटना में मृत्यु हुई है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story