×

मेरठ में बोले सत्यवीर, कृषक हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

भाजपा के किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी नें इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने मेलें में लगे विभिन्न स्टालों पर जाकर स्वयं कृषि सबंधित जानकारी ली। वहीं केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान कानून को किसानों के हित में बताया।

Newstrack
Published on: 23 Dec 2020 4:30 PM GMT
मेरठ में बोले सत्यवीर, कृषक हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
X
मेरठ में किसान सम्मान दिवस पर मेला व कृषि प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मेरठ: भूतपूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को दिल्ली रोड स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय पर कृषि मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले का उदघाटन विधायक मेरठ दक्षिण डॉ. सोमेन्द्र तोमर एवं जिलाधिकारी के. बालाजी द्वारा किया गया। किसान मेले में कृषि, गन्ना, मत्स्य, रेशम, मण्डी, बासमती निर्यात जोन, उद्यान, सरस, निजी कृषि निवेश निर्माताओं/विक्रेताओं एवं कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा स्टाल के माध्यम से अपने उत्पादों एवं योजनाओं का प्रदर्शन कृषकों के समक्ष किया गया।

देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि...

भाजपा के किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी नें इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने मेलें में लगे विभिन्न स्टालों पर जाकर स्वयं कृषि सबंधित जानकारी ली। वहीं केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान कानून को किसानों के हित में बताया। चीनी के निर्यात पर बोलते हुए कहा कि यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मौजूदा सरकार चीनी मिलों में उत्पादन बढ़ानें को लेकर निरंतर काम कर रही है जिसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: DM और MLA ने किसानों को किया सम्मानित, दिया ये आश्वासन

किसानों को सम्मानित करने की बात

जिलाधिकारी के बालाजी नें भी मेलें में किसानों को नई तकनीक की जानकारी व जागरूक करनें की बात कही। साथ ही जो किसान कृषि की दशा में अच्छा काम कर रहें है उन किसानों को सम्मानित करनें की बात कही। मेरठ में शुरू हुए किसान मेलें में जिलें के आसपास के किसानों नें हिस्सा लिया। यहां पर उन्होंने नई तकनीकी जानकारी आपस में सांझा की और अपनें उत्पादों के बारें में जानकारी दी जो कृषि के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।

मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर के वैज्ञानिक डा0 आशीष त्यागी एवं डा. पी.एस. तिवारी द्वारा कृषि अवशेष प्रबन्ध एवं रबी फसलों की तकनीकी जानकारी दी गयी। बासमती निर्यात जोन के डा0 रितेष शर्मा द्वारा धान की बासमती प्रजातियों एवं अधिक उत्पादकता हेतु तकनीकी जानकारी से अवगत कराया गया। प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर द्वारा स्व0 चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा किसान हित में किये गये उल्लेखनीय कार्यो की विस्तार से चर्चा की गयी। सभी उपस्थित जन प्रतिनिधि गणों, अधिकारियों एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धाजंलि अपित की गयी।

किसानों को किया गया सम्मानित

किसान मेले में आयोजित किसान सम्मान दिवस में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों गन्ना, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, आदि द्वारा सर्वाधिक उत्पादक के आधार पर जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषको को प्रमाण पत्र एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया किया। कृषकों को दी जाने वाली पुरस्कार की धनराशि उनके बैंक खाते में स्थानान्तरित की जायेगी।

सर्वाधिक उत्पादकता के लिये गेहॅू में प्रदीप कुमार ग्राम गगोल, सरसों में विजेन्द्र सिंह ग्राम ईदरीशपुर, धान में पुष्पादेवी खडखडी व मौ0 शाहिद असीलपुर, उर्द में कालूराम महरोली, गन्ना पेडी में सुरेन्द्र सिंह दादरी, कलावती पीरपुर, राजन कुमार बाडम, गन्ना पौधा में कालू सिंह मोहिउददीनपुर, अमरीश कुमार सतवाई एवं राम सिंह मिर्जापुर को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिये सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर कुल 35 एवं विकास खण्ड स्तर पर कुल 57 कृषको को सम्मानित किया गया। मण्डी परिषद द्वारा लाटरी के आधार पर श्री विजेन्द्र सिंह ग्राम फफूंडा मेरठ को सोनालिका ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें: बागपत: कृषि कानून पर बोले नरेश टिकैट, अब सरकार बात नहीं समाधान करे

उप कृषि निदेशक ब्रजेश चन्द्र द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं देय अनुदान के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गयी। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही द्वारा किसान मेले में स्टाल लगाने वाले संस्थाओं/विभागों एवं भाग लेने वाले कृषको का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यन्त कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार, स.नि. सीपीआरआई डा. मनोज कुमार, चमन सिंह, सहा.नि। मृ.प. प्रबोध कुमार, मंण्डी सचिव एवं कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी व कृषक आदि उपस्थित रहे।

सुशील कुमार, मेरठ

Newstrack

Newstrack

Next Story