×

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, SDM ने कही ये बड़ी बात

लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवाकर में एक किसान ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने बेटी की शादी के लिए चार लाख का कर्ज लिया था मगर कर्ज अदा न करने पर तनाव में चल रहा था।

Roshni Khan
Published on: 10 Jun 2020 1:32 PM GMT
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, SDM ने कही ये बड़ी बात
X

झांसी: लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवाकर में एक किसान ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने बेटी की शादी के लिए चार लाख का कर्ज लिया था मगर कर्ज अदा न करने पर तनाव में चल रहा था। 15 दिन पहले वह मजदूरी करके ही दिल्ली से घर वापस लौटा था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ये भी पढ़ें:लॉकडाउन से चरमरा चुकी अर्थव्यवस्था को 2021 में मिलेगी संजीवनी: फिच रेटिंग्स

मामला लहचूरा थाना क्षेत्र

लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवाकर में पूरन लाल अहिरवार परिवार समेत रहता था। पूरनलाल के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। 15 दिन पहले वह दिल्ली से लौटा था। मंगलवार की शाम घर के सदस्यों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह कमरे में आराम करने चला गया था। बुधवार की सुबह पूरनलाल जब कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई।

घर के सदस्य कमरे में गए तो पूरनलाल कमरे में दीवार से लगी खूंटे के सहारे लटक रहा था। गले में कपड़े का फंदा बांधे हुए था। इसकी जानकारी लगते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने पूरनलाल अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इस संबंध में मृतक के पुत्र नीरज ने बताया कि पिता ने दो साल पहले बहन की शादी की थी। इसके लिए पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड से चार लाख रुपया कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए पिता दिल्ली में मजदूरी करने गए थे। इसी बीच कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में लॉकडाउन लग गया था। साथ ही काम बंद हो गया था। काम न मिलने से वह परेशान हो गए थे। 15 दिन पहले पिता दिल्ली से गांव लौट आए थे। कर्ज व आर्थिक तंगी के चलते पिता काफी परेशान रहने लगे थे। इसी के चलते वह तनाव में रह रहे थे। तनाव के चलते पिता ने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें:आम तोड़ने में गई जानः पेड़ पर चढ़ा था, आ गया करेंट की चपेट में

किसान को मिलेगी आर्थिक सहायता: एसडीएम

एसडीएम मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव को घटना की जानकारी हुई तो वह गांव पहुंचे। वहां जाकर एसडीएम ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से वार्तालाप की। एसडीएम ने बताया कि पूरनलाल अहिरवार के दो पुत्र व एक पुत्री है। एक पुत्र दिल्ली में मजदूरी करता है। पुत्री का एक साल का बच्चा बीमार था, दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसका सदमा उन्हें लग गया था। कुछ कर्ज भी था। सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story