कानपुर :भारत बंद से पहले हरकत में आए डीएम, सुरक्षा-कानूनों पर की बैठक

किसान संघ द्वारा दिनांक 08 दिसम्बर 2020 को भारत बन्द के प्रस्तावित आन्दोलन के दौरान जनपद में सुरक्षा, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 दिनेष चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट, कानपुर देहात के सभागार मे दिनांक 6 दिसम्बर 2020 व 7 दिसम्बर 2020 को बैठक आयोजित की गयी।

Monika
Published on: 7 Dec 2020 5:00 PM GMT
कानपुर :भारत बंद से पहले हरकत में आए डीएम, सुरक्षा-कानूनों पर की बैठक
X
भारत बंद पर मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के बाद हरकत में आए डीएम ने भारत बन्द के प्रस्तावित आन्दोलन के तहत सुरक्षा

किसान संघ द्वारा दिनांक 08 दिसम्बर 2020 को भारत बन्द के प्रस्तावित आन्दोलन के दौरान जनपद में सुरक्षा, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 दिनेष चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट, कानपुर देहात के सभागार मे दिनांक 6 दिसम्बर 2020 व 7 दिसम्बर 2020 को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित किसान संघ के पदाधिकारी/सदस्यों से उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी जिसके अन्तर्गत रबी की फसल की बुआई के समय खाद बीज इत्यादि की उपलब्धता पर उन्हें आश्वस्त किया गया।

भारत बंद पर डीएम संग बैठक

इस सम्बन्ध में कृशक भाईयों द्वारा अपनी संतुष्टि भी व्यक्त की गयी। नहरों की पूर्ण सफाई कराये जाने के सम्बन्ध में भी कृषकों को आश्वस्त किया गया तथा उन्हें यह अवगत कराया गया कि रबी की फसल की बुआई के उपरान्त सिंचाई की समस्या में कोई व्यवधान नहीं होगा। इसी क्रम में उपस्थित एक कृषक अमर सिंह ग्राम पिलखिनी तहसील भोगनीपुर द्वारा अपनी धान का विक्रय किये जाने के सम्बन्ध में आ रही कठिनाई से अवगत कराया गया जिसके सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अवगत कराते हुए उनकी समस्या का तत्काल समाधान कराये जाने एवं नियमानुसार इनकी धान का क्रय किये जाने के निर्देश दिये गये।

डीएम बैठक

जिलाधिकारी द्वारा किसानों को निराश्रित गौवंश के संरक्षण व भरण पोषण हेतु बेसहारा गौवंश को पालने वाले किसानों को 900 रूपये प्रतिमाह की धनराशि शासन द्वारा उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गयी तथा इसके लिए उन्हें प्रेरित भी किया गया। किसान संघ के उपस्थित पदाधिकारियों से भारत सरकार द्वारा पास किये गये किसान बिल पर भी चर्चा की गयी तथा उन्हें यह अवगत कराया गया कि उक्त बिल किसानों के हित में है उसका धैर्य पूर्वक अध्ययन कर लें। इस सम्बन्ध में भारत सरकार का जो भी निर्णय होगा वह किसानों के हित में होगा।

डीएम बैठक

इसके अतिरिक्त किसानों को कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी तथा उनसे कोविड-19 के बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी प्रोटोकाॅल जैसे मास्क लगाना, समय-समय पर हाथ धोना, सोषल डिस्टेसिंग का पालन करना, भीड़-भाड़ के स्थानों पर जाने से बचना तथा गांव में इसका प्रचार-प्रसार करने की अपील की गयी तथा यह भी सुझाव दिया गया कि वह अपने खान-पान में गांव में पैदा होने वाली हरी सब्जियां, चना, मूली, शलजम, पालक, आंवला, नीबू, मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करें जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी हो।

डीएम बैठक

गीत वह भजन का आयोजन

इसके अतिरिक्त कृषक रशीद अहमद ग्राम छतैनी द्वारा एवं मन्ना लाल ग्राम पिलखिनी आदि द्वारा खुश होकर गीत व भजन भी गाया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि दिल्ली में हो रहे किसानों के आन्दोलन के सम्बन्ध में आपसी समन्वय बनाकर शन्तिपूर्वक ढंग से आन्दोलन किया जायेगा। इसमें शान्ति व्यवस्था को प्रभावित नही किया जायेगा। जनपद में किसान संघ पदाधिकारियों द्वारा शासन/प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रूप रेखा से अवगत कराते हुये अपना कार्य करेगें। जिससे जनपद में सुरक्षा, कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया गया कि किसानों से सम्बन्धित किसी भी समस्या की सूचना शासन/प्रशासन को उपलब्ध होने पर तत्काल यथोचित कार्यवाही करना सुनिश्चित की जायेगी।

ये भी पढ़ें: कानपुर में मिले कई नरमुंड: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बैठक में ये सभी हुए शामिल

वहीं जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित किसान संघ के बुर्जुग एवं पात्र व्यक्तियों को कम्बल देकर सम्मानित किया एवं सभी को धन्यवाद देते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी, अपर जिलाधिकारी, (वि0/रा0), अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार अकबरपुर, प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना इकाई, रशीद अहमद आदि किसान संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

मनोज सिंह

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story