×

लॉकडाउन से किसान हुए बर्बाद, फसल तैयार पर नहीं हैं खरीदार

मक्के के भुट्टो को देखकर आवारा जानवर भी अपने आप को नही रोक नही पा रहे है और किसानों के लाख जतन के बाद भी खेतों की तरफ जाकर उनकी तैयार मक्के की फसल को चर कर नुकसान पहुंचा रहे है।

Rahul Joy
Published on: 7 Jun 2020 5:07 AM GMT
लॉकडाउन से किसान हुए बर्बाद, फसल तैयार पर नहीं हैं खरीदार
X
corn farming

हरदोई। मक्का की फसल तैयार है लेकिन खरीददार न मिलने से किसान परेशान है। एक तो आवारा जानवरों से सुरक्षा और ऊपर से कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण व्यापारियों का खेतों तक न पहुंचना किसानों के लिए चिंता का सबब है।

मेहनत पानी में फिर गई

हरदोई के कई इलाकों में इस समय मक्का की फसल तैयार खड़ी है। तपती दोपहरी की धूप में किसानों ने खेतों को जोतकर फसल बोई थी और आशा लगाई थी कि इस बार फसल अच्छी होगी तो उनको मूल्य भी वाजिब मिलेगा। शुरू से लेकर अब तक किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद फसलों की सुरक्षा की और अच्छी फसल देखकर उनके चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली।

राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले कांग्रेस की बढ़ी चिंता, यहां छिपाएं कई विधायक

बाजारों तक नहीं पहुंचा मक्का

लेकिन यह खुशी उनके लिए बहुत ज्यादा देर तक नही रह सकी।क्योंकि जैसे ही मक्के में भट्ठे आये वैसे ही देश मे वैश्विक महामारी कोरोना आ गयी।अब जब कोरोना आ ही गया तो सम्पूर्ण देश मे लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन के कारण खेतों में खड़ी मक्का बाजारों में नही जा पाई और व्यापारी किसानों के खेत तक नही पहुंच सके।

वहीं दूसरी ओर मक्के के भुट्टो को देखकर आवारा जानवर भी अपने आप को नही रोक नही पा रहे है और किसानों के लाख जतन के बाद भी खेतों की तरफ जाकर उनकी तैयार मक्के की फसल को चर कर नुकसान पहुंचा रहे है। एक तो लॉकडाउन के कारण व्यापार नही ऊपर से आवारा जानवर किसानों के लिए दोहरी समस्या बन गए है जिससे किसान परेशान है।

किसानों के अरमानों को किया तबाह

मक्के की फसल तैयार करते समय किसानों ने सोंचा था कि इस बार अच्छी फसल पैदावार होगी तो हरे मक्के के भुट्टों की कीमत बढ़िया मिलेगी लेकिन इस कोरोना ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। कोरोना के कारण लॉकडाउन और ऐसे में खेतों में तैयार फसल देखकर किसान परेशान है।अगर कोरोना के चलते लॉकडाउन न होता तो मक्के के हरे ताजे भुट्टे बाजारों में होते और लोग उनका स्वाद लेते जिससे किसानों को फायदा होता लेकिन इस कोरोना के कारण लॉकडाउन ने किसानों के अरमानों को तबाह कर दिया।

रिपोर्टर- मनोज तिवारी, हरदोई

WHO का साथ छोड़ रहे देश: अमेरिका के बाद अब इन्होंने दी धमकी, लगाया ये आरोप

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story