×

यूपी में दुर्दशा: मौसम की ऐसी मार, सूख रहे धान, नहीं हो रही बारिश

जिले के धान किसानों पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल धान की फसल का सीजन चल रहा है लेकिन बारिश नही हो रही है और बिना बरसात किये बादल चले जा रहे है।

Newstrack
Published on: 13 Sep 2020 6:18 AM GMT
यूपी में दुर्दशा: मौसम की ऐसी मार, सूख रहे धान, नहीं हो रही बारिश
X
यूपी में दुर्दशा: मौसम की ऐसी मार, सूख रहे धान, नहीं हो रही बारिश (social media)

हरदोई: जिले के धान किसानों पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल धान की फसल का सीजन चल रहा है लेकिन बारिश नही हो रही है और बिना बरसात किये बादल चले जा रहे है। इसी के साथ डीजल मूल्य की वृद्धि से भी असर किसानों पर आर्थिक तौर पर पड़ रहा है।आसमान में छाए बादल देखकर किसान सोंचता है कि अब शायद बरसात हो जाये लेकिन दिन से रात और रात से सुबह हो जाती है और बरसात की संभावना समाप्त हो जा रही जिससे किसान परेशान है।

ये भी पढ़ें:1 अक्टूबर से केंद्र सरकार गाड़ियों के नियमों में करने जा रही ये बड़े बदलाव, यहां जानें

धान की फसल के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है

दरअसल धान की फसल के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है और इस क्षेत्र में धान की फसल प्रमुखता से की जाती है।हालांकि शुरुआत में बरसात अच्छी हुई थी लेकिन इधर 20 दिनों से अधिक का समय हो गया है लेकिन बारिश न होने से किसान परेशान दिख रहा है। ऐसे में देहात में बारिश का अभाव होने के चलते किसान इंजन चलाकर खेतों में सिंचाई कर रहे हैं, जो कि अतिरिक्त बोझ बनकर उनकी कमर तोड़ रहा है।

paddy-farming paddy-farming (social media)

आसमान पर हर रोज बादल छाए रहते है

आसमान पर हर रोज बादल छाए रहते है। किसान इन्हीं बादलों को देखकर सोंचता है कि शायद इंद्रदेव प्रसन्न हो जाएं और उनकी फरियाद सुनकर बरस दें लेकिन इन 20 दिनोंमें कहीं बरसात नही हुई जिससे अब धान की फसल प्रभावित है।खेतों में धान की फसलों में रोग लगने लगा है जिससे भी किसान परेशान है।

ये भी पढ़ें:शिवसेना-कंगना जंग: संजय राउत के टारगेट पर बॉलीवुड, अब अक्षय पर दिया बड़ा बयान

किसानों के मुताबिक कई दिनों से लगातार बढ़ रहे डीजल के दामो को लेकर किसान एक बार फिर रोने को मजबूर हो गया है। एक तरफ बारिश न होने व दूसरी तरफ डीजल के बढ़ते दामो से किसान चिंतित दिखने लगा है। ऐसे स्थिति में किसान को धान की फसल बहुत ही महंगी पड़ रही है क्योंकि बारिश न होने से किसान महंगे डीजल से इंजन चलाकर खेतो में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहा है।इधर किसानों का मानना है कि डीजल के दाम बढ़ने से उन पर आर्थिक बोझ काफी हद तक बढ़ेगा। उपज के साथ लागत बढ़ने से किसानों नुकसान बढ़ने का अनुमान है।

मनोज तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story