×

Fatehpur News: ससुराल की दहलीज पर खुद को मारी गोली, जानिए पूरा मामला

Fatehpur News: दहेज प्रथा के मामले में दर्ज मुकदमे पर बेटे के ससुराल में पिता ने समझौता करने की बात की। ऐसा नहीं होने पर उसने वहीं खुद को गोली मार ली।

Ramchandra Saini
Published on: 16 July 2023 11:59 AM GMT
Fatehpur News: ससुराल की दहलीज पर खुद को मारी गोली, जानिए पूरा मामला
X
दहेज प्रथा के मामले में दर्ज मुकदमे के कारण युवक ने ससुराल में खुद को मारी गोली: Photo- Newstrack

Fatehpur News: दहेज प्रथा के मामले में दर्ज मुकदमे पर बेटे के ससुराल में पिता ने समझौता करने की बात की। ऐसा नहीं होने पर उसने वहीं खुद को गोली मार ली। हालांकि, उसके परिजन ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

फांसी लगाकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी

जानकारी के मुताबिक जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारामील के पास 55 वर्षीय राजेश पाल निवासी सिठौरा थाना हठगांव बेटे के ससुराल आये थे। दहेज प्रथा के मामले में समझौते की बात चल रही थी, तभी लड़की पक्ष ने समझौता करने से मना कर दिया। जिसके बाद राजेश पाल ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बड़े लड़के की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके चलते दहेज प्रथा के मामले में पत्नी और बेटा जेल में बंद है। उसी मामले में बेटे के ससुराल पर वो समझौते का दबाव बना रहा था और न मानने पर गोली मारकर आत्महत्या की है।

एक साल पहले ही हुई थी शादी, बिखर गया परिवार

मृतक के साढ़ू विजय पाल ने बताया कि मृतक राजेश पाल के बड़े बेटे धर्मेंद्र पाल की शादी बारामील के रहने वाले राम चन्द्र पाल की बेटी अनीता से एक साल पहले हुई थी। शादी के चार माह बाद बहु अनीता ने किसी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बहु के पिता रामचन्द्र ने दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें मृतक की पत्नी कलावती और बेटा धर्मेंद्र पाल जेल में बंद है। साढ़ू विजय पाल ने आरोप लगाया कि उसी मामले में लड़की पक्ष ने समझौता करने के लिए बुलाया था और गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की तीन बेटी और दो बेटे हैं।

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति ने बेटे के ससुराल में पहुंचकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर तमंचा बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जो कि गलत है।

Ramchandra Saini

Ramchandra Saini

Next Story