×

Fatehpur News: वन विभाग ने निकाली पौधों की बारात, ढोल नगाड़ों के बीच थिरके अधिकारी कर्मचारी

Fatehpur News: वन विभाग के डिप्टी रेंजर कार्यालय से सुबह 9 बजे पौधों की बारात निकाली गई। बारात में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

Ramchandra Saini
Published on: 4 July 2023 7:17 AM GMT
Fatehpur News: वन विभाग ने निकाली पौधों की बारात, ढोल नगाड़ों के बीच थिरके अधिकारी कर्मचारी
X
Fatehpur NEWS (photo: social media )

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में वन विभाग ने वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधों की बारात निकाली और ढोल नगाड़ों के सड़क पर नाचते हुए शहर के प्रमुख चौराहा पर भ्रमण किया। आम जनमानस को पौध रोपण के लिए जागरूक किया। बारात में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और महिलाएं भी शामिल रही।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर कार्यालय से सुबह 9 बजे पौधों की बारात निकाली गई। बारात में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। ढोल नगाड़ों के बीच निकली बारात में वन विभाग के अधिकारियों ने कर्मियों के साथ नाचते गाते शहर के बुलेट चौराहा, एसपी बंगला, पत्थर कटा चौराहा होते हुए मुराइन टोला प्राथमिक विद्यालय में बारात पहुंची। यहां बच्चों और टीचर्स के साथ मिलकर सभी एक एक पौध रोपण किया।

49 लाखो रोपे जाएंगे पौधे

डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने बताया कि वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आम जनमानस के प्रति चेतन लाने के लिए पौधों की बारात निकाली गई जिससे कि आम जनमानस के अंदर पौध रोपण करने के लिए प्रेरित किया जाए।उन्होंने कहा कि जिले में हरियाली दिवस पर 49 लाख पौध रोपण होगा। इसमें 29 लाख पौध जिले के विभिन्न विभागों के तरह से और साढ़े 10 लाख पौध वन विभाग के तरफ से लगाया जायेगा। डिप्टी रेंजर आरएल सैनी ने कहा कि हम सभी को एक एक पौध जरूर लगाना चाहिए क्योंकि जब वृक्ष ही नही होंगे तो ऑक्सीजन कहा से मिलेगा इसके लिए हो सके तो पीपल का पौध रोपण करें।

गंगा बचाव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंपल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का होना जरूरी है इस लिए सभी लोग संकल्प ले कि पौध रोपण जरूर करेंगे। पौधों के बारात में विमल पाल,धर्मेंद्र सिंह,अवधेश यादव,उप क्षत्रिय वन अधिकारी छत्रपाल सिंह,सुभाष यादव,शिव मंगल यादव,राजू साहू,दीपक,सविता श्रीवास्तव, रामराज,श्रीराम,सीमा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ramchandra Saini

Ramchandra Saini

Next Story