×

लड़की के साथ मनचले कर रहा था गंदा काम, पिता ने बाइक चलाकर पकड़ा, आगे हुआ ये

लखीमपुर खीरी जिले में लड़की के साथ छेड़खानी करना मनचलों को भारी पड़ गया। लड़की के पिता ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी से उनका पीछा किया। बाद में एक मनचला तो बाइक छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा।

Newstrack
Published on: 13 Sep 2020 11:12 AM GMT
लड़की के साथ मनचले कर रहा था गंदा काम, पिता ने बाइक चलाकर पकड़ा, आगे हुआ ये
X
उसके बाद उन्होंने 112 पर पर फोन करके पुलिस को बुलाया और उसे थाने भिजवा दिया। लोगों का कहना है कि इन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

लखनऊ: लखीमपुर खीरी जिले में लड़की के साथ छेड़खानी करना मनचलों को भारी पड़ गया। लड़की के पिता ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी से उनका पीछा किया। बाद में एक मनचला तो बाइक छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा।

लेकिन दूसरा मनचला पकड़ में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई कि ये दोनों मनचलें पिता के साथ जा रही लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे तो भीड़ ने पकड़े गये मनचले के कपड़े उतार कर लाठी-डंडों और लात घूसों से जमकर धुनाई कर दी।

eve teasing लड़की के साथ छेड़छाड़ की प्रतीकात्मक फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें: मुंबई: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मदन शर्मा, कहा- कानून व्यवस्था नहीं संभल रहा तो इस्तीफा दें

उसके बाद उन्होंने 112 पर पर फोन करके पुलिस को बुलाया और उसे थाने भिजवा दिया। लोगों का कहना है कि इन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

लोगों ने बताया कि जिले में पिछले महीने 20 दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लड़कियों के साथ रेप और हत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उसके बावजूद भी पुलिस और प्रशासन का डर इन मनचलों में नजर नहीं आ रहा है।

उधर इस मामले को लेकर लड़की के पिता ने अभी तक कोई लिखित कंप्लेन नहीं दर्ज कराई है। जिसके चलते पुलिस ने लड़के को डांट कर परिवार के हवाले कर दिया।

हां छेड़छाड़ के आरोपियों ने नाबालिग पीड़िता की मां और मौसी को दर्जनों साथियों के मिलकर जमकर पीटा था। पीड़िता की मां और मौसी का उपचार बीते 8 दिनों से हैलट अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें—यहां देवी मां को चढ़ता है नॉनवेज, भक्तों को प्रसाद में बंटती है ‘मटर बिरयानी’

Girl

कानपुर में जानलेवा हमला

उधर कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र जाजमऊ रहने वाली रूबी की नाबालिग बेटी से क्षेत्र में रहने वाले महबूब ने छेड़छाड़ किया था। रूबी ने मुकदमा लिखवाया था। आरोपी लगातार पीडित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बीते दिनों मुख्य आरोपी ने दर्जनों साथियों के साथ रूबी और उसकी बहन रूखसाना पर जानलेवा हमला कर दिया था। दोनो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतका के भाई सलीम खान ने कहा कि…

मृतका के भाई सलीम खान के मुताबिक हम लोग उस दिन ड्यूटी पर थे और हमारी बहने घर पर थी। आठ से दस लोग घर पर घुसे और बहनों के साथ बदसलूकी की। घर से घसीट कर सभी को जमकर पीटा था जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस को सूचना देने को सूचना देने के बाद हम लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

शुक्रवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। रूबी की लड़की का केस चल रहा है इसमें इन लोगों ने धमकी थी। केस वापस ले लों वर्ना जान से मार देंगें। जब केस वापस नहीं लिया तो जान से जानलेवा हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: सपा नेता का BJP पर हमला, कहा- हर मोर्चे पर विफल हुई योगी सरकार

Newstrack

Newstrack

Next Story