×

अयोध्या में फिल्मी स्टार्स: ख़ास होगी रामलीला, ये एक्टर निभाएंगे रामायण के किरदार

रामलीला मंचन के लिए आज एक तीन सदस्यीय टीम अयोध्या पहुँच गयी और रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी गयी। यह रामलीला अगले महीने 17 अक्टूबर से शुरू होगी जो लगभग एक सप्ताह तक चलेगी।

Newstrack
Published on: 15 Sep 2020 2:26 PM GMT
अयोध्या में फिल्मी स्टार्स: ख़ास होगी रामलीला, ये एक्टर निभाएंगे रामायण के किरदार
X
अयोध्या में फिल्मी स्टार्स: ख़ास होगी रामलीला, ये एक्टर निभाएंगे रामायण के किरदार

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से अयोध्या में हुए कई बदलाव देखने को मिले हैं। अब इस बार फिर एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष अयोध्या में होने जा रही रामलीला अपने आप में अनूठी रामलीला होगी। इस रामलीला में बडे बडे फिल्म स्टार हिस्सा लेगें। इसका प्रसारण पूरे विश्व में किया जाएगा।

17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगी रामलीला

रामलीला मंचन के लिए आज एक तीन सदस्यीय टीम अयोध्या पहुँच गयी और रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी गयी। यह रामलीला अगले महीने 17 अक्टूबर से शुरू होगी जो लगभग एक सप्ताह तक चलेगी। फिल्म स्टार से सांसद बने रवि किशन और मनोज तिवारी के अलावा स्व दारा सिंह के बेटे बिद्दू और असरानी के अलावा रजा मुराद जैसे कई नामी गिरामी कलाकार भाग लेगें। 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होने वाली यह भव्य रामलीला पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित लक्ष्मण किला मंदिर में आयोजित की जाएगी। रामलीला के लिए तैयारियां तेज हो गयी है।

ayodhya-ramleela-2 अयोध्या में फिल्मी स्टार्स: ख़ास होगी रामलीला, ये एक्टर निभाएंगे रामायण के किरदार-(courtesy-social media)

असरानी नारद, रजा मुराद अहिरावण और मनोज तिवारी बनेंगे अंगद

पूरी रामलीला के आयोजन में सांसद अभिनेता रवि किशन विशेष भूमिका निभा रहे है। इस रामलीला में असरानी को नारद मुनि निभाएगें जबकि भरत की भूमिका में रवि किशन तथा अंगद की भूमिका सांसद अभिनेता मनोज तिवारी निभाने जा रहे हैं। फिल्मों में हनुमान की भूमिका निभाने वाले स्व. दारा सिंह के पुत्र बिद्दू हनुमान की भूमिका निभाएगें। इसमें रजा मुराद अहिरावण और शाहबाज खान को रावण की भूमिकाए दी जाएगी।

ayodhya-ramleela-3 अयोध्या में फिल्मी स्टार्स: ख़ास होगी रामलीला, ये एक्टर निभाएंगे रामायण के किरदार-(courtesy-social media)

ये भी देखें: बैंकों की लापरवाही: RBI नहीं ले रहा संज्ञान, मानसिक रूप से परेशान खाताधारक

सोनू नागर बनेंगे राम तो कविता जोशी बनेंगी सीता

मां सीता की भूमिका में प्रसिद्व टीवी कलाकार कविता जोशी का चयन किया गया हैं जबकि राम की भूमिका में अभिनेता सोनू नागर को चुना गया है। इस रामलीला को पूरे विश्व तक पहंुचाने के लिए यू ट्यूब और सोशल मीडिया के अलावा कई धार्मिक चैनलों में भी प्रसारण किया जाएगा। रामलीला स्थल के नजदीक दर्शको को अनुमति नही दी जाएगी।

पिछली सरकारों में बंद हो गई थी अयोध्या की रामलीला

प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले पिछले कई सालों से अयोध्या में रामलीला का मंचन बंद पडा था। पिछली सरकारों ने रामलीला के मंचन को अनावष्यक खर्च बताते हुए बंद करा दिया था। लेकिन योगी सरकार आने के बाद से यहां हर साल भव्य दीपावली के अलावा रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें विदेशी कलाकारों को बुलाया जाता है।

ayodhya-ramleela-4 अयोध्या में फिल्मी स्टार्स: ख़ास होगी रामलीला, ये एक्टर निभाएंगे रामायण के किरदार-(courtesy-social media)

ये भी देखें: किसानों का बड़ा आंदोलन: एटा में अघोषित विद्युत कटौती से मची त्राहि-त्राहि

अब हर साल आते हैं विदेशों से कलाकार

पिछले तीन सालों में यहां रामलीला के लिए लाओस, कंबोडिया, श्रीलंका, ट्रिनिडाड, इंडोनेशिया से भी कलाकार व लोग आ चुके हैं। अब अयोध्या में रामलीला की गूंज धीरे- धीरे विश्व में सुनाई पडने लगी है। हर साल दीपावली के पहले यहां कुछ न कुछ नया करने की परम्परा पडने से प्रदेश के अलावा अयोध्या के लोग भी काफी खुश नजर आ रहे है। उन्हे लग रहा है कि इस तरह के आयोजन से अयोध्या को पर्यटन का लाभ मिलेगा और यहां अधिक पर्यटकों से रोटी रोजगार को भी बढावा मिलेगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story