×

Noida Film City: फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया ने अरुणवीर सिंह से की मुलाकात, फ़िल्मसिटी में स्टूडियो के लिए इच्छा जताई

Noida Film City: फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया ने यमुना फिल्म सिटी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। मिली जानकारी के मुताबिक केसी बोकाडिया फ़िल्मसिटी में स्टूडियो लिए जाने की इच्छा व्यक्त की है।

Jugul Kishor
Published on: 23 March 2023 12:28 PM GMT
Noida Film City: फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया ने अरुणवीर सिंह से की मुलाकात, फ़िल्मसिटी में स्टूडियो के लिए इच्छा जताई
X
फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया व अरुणवीर सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

Noida Film City: यमुना फिल्म सिटी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता केसी बोकाड़िया ग्रेटर नोएडा पहुंचे और यमुना अथॉरिटी के मुख्यालय में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म निर्माता ने यमुना फिल्म सिटी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। मिली जानकारी के मुताबिक केसी बोकाडिया फ़िल्मसिटी में स्टूडियो लिए जाने की इच्छा व्यक्त की है।

सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है फिल्म सिटी

आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में 1000 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बसाई जाएगी। यमुना फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीएम योगी चाहते हैं कि यमुना फिल्म सिटी एक अच्छा फिल्म उद्योग का स्वरूप हासिल करे। नोएडा फिल्म सिटी में यदि कोई कहानीकार, निर्देशक या निर्माता केवल कहानी लेकर आए और फिल्म लेकर जाए। शूटिंग, रिकार्डिंग, डबिंग, निर्माण, एडिटिंग, पीएफएक्स, ग्राफिक और कलर करेक्शन से लेकर मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन तक यमुना फिल्म सिटी से होना चाहिए। सीएम योगी का मानना है कि यह फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश के टूरिज्म, कल्चर और इतिहास को नया रुप देगी। इस फिल्म सिटी से न केवल निवेश होगा बल्कि लोगों को नौकरियां भी मिलेगी।

तीन चरणों में विकसित होगी फिल्म सिटी

फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। इसके तहत फिल्म स्टूडियो, विला आदि विकसित किए जाएंगे। वहीं फिल्म सिटी के दूसरे चरण में हास्पिटल, रिजार्ट और व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। ताकि सूटिंग में आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा तीसरे चरण में बचे हुए सभी कामों को पूरा किया जाएगा।

कौन हैं केसी बोकाडिया?

केसी बोकाडिया किस्तूर चंद बोकाडिया एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं। केसी बोकाडिया ने वर्ष 1972 में रिवाज के साथ निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद बोकाडिया ने निर्देशक के रूप में पहली फिल्म आज का अर्जुन (1990) अमिताभ बच्चन के साथ की थी। उन्होंने प्यार झुकता नहीं, तेरी मेहरबानियां, नसीब अपना अपना, हम तुम्हारे हैं सनम, प्यार जिंदगी है और मैं तेरा दुश्मन का निर्माण किया है। उन्होंने फूल बने अंगारे, पुलिस और मुजरिम, इंसानियत के देवता, आज का अर्जुन, कुदरत का कानून का निर्देशन किया है। केसी बोकाडिया को डेक्कन क्रॉनिकल ने 50 फिल्में बनाने वाले सबसे तेज निर्माता कहा है। जून 2021 तक उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में फैली 60+ फिल्में बनाईं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story