×

BJP नेता पर फायरिंग: गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल, चल रहा इलाज

थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी दीपक कुमार तिवारी पुत्र नित्यानंद तिवारी भाजपा के बूथ अध्यक्ष है। दोनों खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

Newstrack
Published on: 30 Aug 2020 10:36 AM GMT
BJP नेता पर फायरिंग: गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल, चल रहा इलाज
X
थानाध्यक्ष राजेश सिह (file photo)

औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से दूध लेकर डेरी पर जा रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष को टावर के पास में गांव के ही दो लोगो ने ईट पत्थर से हमला कर कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोगो ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गम्भीर अवस्था को देखते हुये हैलट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया गया जहा पर इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:शुरू हुई ई-ओपीडी: ऐसे हो रहा नॉन कोविड मरीजों का इलाज, की गई ये व्यवस्था

दीपक कुमार तिवारी पुत्र नित्यानंद तिवारी भाजपा के बूथ अध्यक्ष है

थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी दीपक कुमार तिवारी पुत्र नित्यानंद तिवारी भाजपा के बूथ अध्यक्ष है। दोनों खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को पत्नी रिचा व माँ मनोज कुमारी में किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़ा देख कर चाचा विमलेश कुमार तिवारी पुत्र भजन लाल तिवारी व मोहल्ला के लोग आ गये। जिसके बाद चाचा विमलेश कुमार व दीपक कुमार तिवारी में कहा सुनी हो गई।

रात्रि में लगभग 9:30 बजे दीपक कुमार तिवारी गांव में स्थित पुत्तन यादव की दूध डेरी पर दूध देकर गांव में लगे टावर से मोबाइल लेकर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही तिराहे पर पहुंचे तभी गांव के ही राव सहाव यादव पुत्र श्याम बाबू यादव व कल्लू अवस्थी पुत्र कैलाश अवस्थी ने हमला कर दिया औरैया लाठी डंडे व ईट पत्थर से मारपीट करने लगे और तमंचा गर्दन पर रख कर गोली मार दी।

crime scene auraiya (symbolic image) BJP नेता पर फायरिंग (symbolic photo)

गोली लगने से दीपक कुमार तिवारी घायल हो गया

गोली लगने से दीपक कुमार तिवारी घायल हो गया। ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनकर पुलिस को फोन पर जानकारी दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थानाध्यक्ष राजेश सिह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गये और घायल को तत्काल अस्पताल में लेकर गये। जहा से गम्भीर अवस्था को देखते हुये डाक्टरो ने हैलट अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जहा पर उपचार चल रहा है। अभी तक पुलिस को तहरीर नही दी गई है।

थानाध्यक्ष राजेश सिह ने बताया कि

ये भी पढ़ें:सुशांत केस में सीबीआई ने पूछे ये 13 सुलगते सवाल, जवाब देने में रिया के छूटे पसीने

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राजेश सिह ने बताया कि सास बहु में झगडा हो रहा था। झगड़ा शांत होने के वाद टावर से मोबाइल लेकर घायल आ रहा था। तभी यह विवाद हो गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया बताया कि अभी तक तहरीर नही दी गई है।

रिपोर्टर- प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story