×

भिड़ गई मरदानीः वीडियो बनाने पर भी नहीं घबड़ायी, पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस का शिकंजा कसने पर आरोपितों ने वह वीडियो भी वायरल कर दिया है जो उन्‍होंने लड़की से छेड़छाड़ करने के दौरान बनाया था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नाबालिग लड़की को कई लड़कों ने घेर रखा है। मनचलों से बचने की कोशिश करती यह नाबालिग इंटर की छात्रा है।

Newstrack
Published on: 9 Oct 2020 12:45 PM GMT
भिड़ गई मरदानीः वीडियो बनाने पर भी नहीं घबड़ायी, पांच आरोपित गिरफ्तार
X
भिड़ गई मरदानीः वीडियो बनाने पर भी नहीं घबड़ायी, पांच आरोपित गिरफ्तार

बरेली: नाबालिग की हिम्‍मत और दिलेरी ने मनचलों के छक्‍के छुड़ा दिए। छेड़छाड़ कर रहे आठ लड़कों से अकेली भिड़ने वाली लड़की ने जबरन वीडियो बनाने से भी खौफ नहीं खाया और उनके चंगुल से निकल गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जबकि पांच आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

जब नाबालिग लड़की को कई लड़कों ने घेर लिया

पुलिस का शिकंजा कसने पर आरोपितों ने वह वीडियो भी वायरल कर दिया है जो उन्‍होंने लड़की से छेड़छाड़ करने के दौरान बनाया था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नाबालिग लड़की को कई लड़कों ने घेर रखा है। मनचलों से बचने की कोशिश करती यह नाबालिग इंटर की छात्रा है और यह वायरल वीडियो बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है।

लड़के उसे पकड़ कर अपनी ओर खींच रहे थे

बताया जा रहा है कि यह वीडियो भी पिछले महीने 21 सितंबर का है । आरोपितों का दावा है कि उन्‍होंने नाबालिग छात्रा को उसके दोस्त के साथ एकांत में देखकर पकड़ा था और वीडियो इस लिए बनाया जिससे उनके परिवारजनों को अश्‍लील हरकतों के बारे में बताया जा सके लेकिन जो वीडियो दिखाई दे रहा है उसमें सभी लड़के छेड़छाड़ करते ही दिखाई दे रहे हैं। लड़की के चेहरे से जबरन दुपटटा खींचने की कोशिश की जा रही है। कुछ लड़के उसे पकड़ कर अपनी ओर खींच रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की इंटर की छात्रा है और 21 तारीख को वह अपने दोस्त के साथ सुनसान जगह पर थी कि तभी गांव के लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ छेड़छाड़ कर परेशान किया।

ये भी देखें: लेटर बम से सहमे संकट मोचन मंदिर के महंत, पुलिस से बतायी गहरी साजिश

पीड़िता ने भी मनचलों का डटकर मुकाबला किया

छात्रा को अपनी अश्‍लील हरकतों का निशाना बना रहे मनचलों ने खुद ही छेड़खानी करते हुए वीडियो बनाया और घर पर किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा को बड़ी देर तक परेशान करते रहे। लेकिन पीड़िता ने भी मनचलों का डटकर मुकाबला किया और उनकी जोर-जबरदस्‍ती का विरोध करती रही। आखिरकार उसके विरोध को देखकर मनचलों की हिम्‍मत जवाब देने लगी और उन्‍होंने उसे जाने दिया।

https://www.facebook.com/877336255717207/videos/708417926697122

सात लड़कों के खिलाफछेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

डरी सहमी होने के कारण पीड़िता ने घर के सदस्‍यों से घटना का जिक्र नहीं किया पर जैसे ही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो घर वालों ने छात्रा से पूछताछ की जिसके बाद छात्रा के पिता ने बरेली के शीशगढ़ थाना में सात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज होते ही पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

ये भी देखें: भाजपा नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा शुद्ध ब्राम्हण परिवार होता आज

मनचलों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

फिलहाल इस घटना से इतना तो साफ है कि मनचलों में पुलिस का खौफ नहीं है और वह आते–जाते राह चलते हुए किसी भी लड़की की वीडियो बनाकर जोर-जबरदस्‍ती करने से परहेज नहीं करते। इस मामले में बरेली के एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शीशगढ थाना क्षेत्र में एक लड़की को उसके प्रेमी के साथ परेशान किया जा रहा है। इसमें से सात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच को गिरफ़तार किया गया है जिसमें लड़की का तथाकथित प्रेमी भी शामिल है। यह वीडियो सोशल मीडिया से मिला है।

Newstrack

Newstrack

Next Story