×

कोरोना काल में फूडमैन ने की जरूरतमंदों की सेवा, अब राज्यपाल ने किया सम्मानित

कोरोना काल के दौरान विजयश्री फाउंडेशन को 7.5 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों के लिए किये गये सेवा कार्यों के लिए एक बार फिर सम्मानित किया गया। राजभवन, गांधी सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस मौके पर विशाल सिंह के सेवा प्रयासों की सराहना की।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 4:27 PM GMT
कोरोना काल में फूडमैन ने की जरूरतमंदों की सेवा, अब राज्यपाल ने किया सम्मानित
X
फूडमैन विशाल सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: कोरोना काल के दौरान विजयश्री फाउंडेशन को 7.5 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों के लिए किये गये सेवा कार्यों के लिए एक बार फिर सम्मानित किया गया। राजभवन, गांधी सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस मौके पर विशाल सिंह के सेवा प्रयासों की सराहना की। फाउंडेशन के लिए हर्ष का विषय यह रहा कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने फूडमैन विशाल सिंह की तारीफ करते टी.बी., कुपोशित बच्चों की सेवा एवं आंगनबाड़ी विषय आदि मुद्दों पर अलग से विशेष चर्चा की।

ये भी पढ़ें: Baba ka Dhaba: परेशान हुए बाबा, अब लोग दे रहें गालियां, ये है बड़ी वजह

2007 से लगातार शहर जरुरतमंदो की सेवा

बताते चलें कि विजयश्री फाउंडेशन ‘प्रसादम सेवा’ द्वारा वर्ष 2007 से लगातार शहर के विभिन्न अस्पतालों में निःशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा के साथ-साथ मरीजों एवं तीमारदारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर उनकी हर संभव मदद की कर रही है। विजयश्री फाउंडेशन के हेड फूडमैन विशाल सिंह ने अस्पतालों में भोजन सेवा के अलावा तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरे, वाटर कूलर, स्ट्रेचर व्हील चेयर या फिर कोविड 19 जांच के लिए कोविड टेस्ट बूथ का निर्माण कराया हैं वह अत्यंन्त ही सराहनीय है।

ये भी पढ़ें: किसान सम्मान निधि: योजना बनी जरूरतमंदों के लिए, फायदा ले रहा कोई और

इस मौके पर फूडमैन विशाल सिंह ने कहा कि कोविड-19 में जिलाधिकारी एवं आपके अधिकारी की टीम 24 घण्टे लोगों की सेवा कर रही थी। यह उन्ही सार्थक प्रयासों का नतीजा था कि इस महामारी काल में हम जैसे सेवा संगठनों को प्रेरणा मिली और हम प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्पर हो सकें। विशाल सिंह ने रात्रि में दो-दो बजे लोगों की भोजन सेवा के साथ हर संभव मदद की।

इस कार्यक्रम में कोविड 19 काल में लोगों की मदद करने वाली 21 अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: न्यूजट्रैक पर सबसे पहले पूर्वानुमानः दूसरे चरण में NDA को बढ़त, BJP रहेगी सबसे आगे

Newstrack

Newstrack

Next Story