×

UP में धर्मान्तरण पर रोक: CM योगी का लव-जेहाद पर बड़ा फैसला, उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश में लव जेहाद की बढ़ती घटनाओं को देखकर योगी सरकार एक बड़ा कदम उठाए जा रही है। जल्द ही उत्तर प्रदेश में इसके लिए एक कानून बनाया जाएगा।

Newstrack
Published on: 19 Sep 2020 6:19 AM GMT
UP में धर्मान्तरण पर रोक: CM योगी का लव-जेहाद पर बड़ा फैसला, उठाया ये कदम
X
UP में धर्मान्तरण पर रोक: CM योगी का लव-जेहाद पर बड़ा फैसला, उठाया ये कदम (social media)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लव जेहाद की बढ़ती घटनाओं को देखकर योगी सरकार एक बड़ा कदम उठाए जा रही है। जल्द ही उत्तर प्रदेश में इसके लिए एक कानून बनाया जाएगा। जिससे इन घटनाओं को रोका जा सके। प्रदेश का विधि विभाग इसके लिए अन्य राज्यों से संपर्क कर इसका ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। जल्द ही धर्मान्तरण रोकने के लिए एक अध्यादेश लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:संसद में अश्लीलता: पोर्न देखते नजर आये सांसद, पकड़े जाने पर बताई ये वजह

सीएम ने विधि विभाग से इसे रोकने के लिए कानून बनाने की बात कही है

गौरतलब है कि पिछले दिनों कानपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लव जेहाद की कई घटनाएं प्रकाश में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उन्होंने विधि विभाग से इसे रोकने के लिए कानून बनाने की बात कही है। इसके बाद से प्रदेश का विधि विभाग अन्य राज्यों से सम्पर्क पर इस पर मंथन कर रहा है। जल्द ही धर्मान्तरण और लव जेहाद की बढ़ती घटनाओं को रोकने लिए एक अध्यादेश लोने की तैयारी हो रही है।

love jihad love jihad (social media)

पिछले दिनों कानपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई मामले सामने आ चुके है। कानपुर में तो 21 दिन में 11 मामले सामने आए। जिसके बाद कई हिन्दू संगठनों ने धरना प्रदर्शन भी किया। इन संगठनों का कहना है कि इसके पीछे देश भर में लव जेहाद गैंग का सक्रिय होना है। जिसमें कई मौलानाओं के संरक्षण में यह गैग काम करता है। कानपुर प्रकरण में तेा परिजन साफ कह चुके हैं कि इस सबके पीछे लव जिहादी गैंग का हाथ है। जो बहला-फुसलाकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। परिजनों का कहना है कि इस गैंग ने हाल ही में 5 हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराकर उनके साथ निकाह किया है।

जांच में पाया गया कि 11 नहीं बल्कि 14 घटनाएं हुई है

कानपुर में इन घटनाओं के बाद एसआईटी का गठन भी किया गया। जांच में पाया गया कि 11 नहीं बल्कि 14 घटनाएं हुई है। प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि मुस्लिम युवकेां को विदेशी से फंडिग होती है जिसके बाद यह युवक इन लडकियों को फंसाने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें:दशहरा और दिवाली में सोना-चांदी के दाम कम होंगे या बढ़ेंगे, यहां जानें क्या रहेगा भाव

इधर शासन ने जबरन धर्मान्तरण को रोकने के लिए अन्य राज्यों अरूणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, व उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से इसका व्यौरा मांगा है जिससे उसी की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कानून बनाया जा सके। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि सवाल इस बात का है आखिर लड़कियों का ही धर्म परिवर्तन क्यों होता है। मुस्लिम लड़के अपना धर्म परिरवर्तन क्यो नही करते है। कई बार लव जिहाद के पीछे कट्टर इस्लामिक संगठन सिमी और फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को जिम्मेदार बताया जाता है।

श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story