×

कांग्रेस को बड़ा झटका, अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने थामी साइकिल

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। अलीगढ़ से पूर्व सांसद व कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं में शुमार बिजेंद्र सिंह ने सपा का दामन थाम लिया।

Newstrack
Published on: 28 Nov 2020 2:30 PM GMT
कांग्रेस को बड़ा झटका, अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने थामी साइकिल
X
कांग्रेस को बड़ा झटका, अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने थामी साइकिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। अलीगढ़ से पूर्व सांसद व कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं में शुमार बिजेंद्र सिंह ने सपा का दामन थाम लिया। शनिवार को कई पूर्व विधायक व मंत्री ने भी अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लेने के साथ ही उन्हें प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

सपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कही ये बात

शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश व देश के जो मौजूदा हाल है उसमें धर्म निरपेक्ष ताकतों का मजबूत होना जरूरी है। देश व समाज को बांटने वाली ताकतें लगातार मजबूत हो रही हैं ऐसे में पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव की क्षमता, विकास परक सोच के कारण सभी को उनसे उम्मीदे हैं। उनमें देश का भविष्य बनने की क्षमता एवं दक्षता है। आने वाले समय में देश का मान सम्मान उनके हाथों में सुरक्षित रहेगा। भाजपा को रोकने में वही सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें: जौनपुर: कोरोना काल में पेरोल पर रिहा 24 कैदी लापता, प्रशासन में मचा हड़कंप

ये लोग हुए सपा में शामिल

सपा की सदस्यता लेने वालों में अलीगढ़ के पूर्व सांसद विजेन्द्र सिंह (कांग्रेस), बसपा के पूर्व विधायक जमीरउल्ला, सहारनपुर के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी लियाकत अली के अतिरिक्त सगीर अहमद, लोधी, राकेश राजपूत एटा, रामदुलारे भार्गव पूर्व ब्लाक प्रमुख सिधौली, अब्दुल रशीद खां पूर्व ब्लाक प्रमुख बलहा नानपारा, दीपू यादव प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ, विष्णु जाटव, कृष्ण कुमार एडवोकेट जेवर, सुनील राजवंशी, जोनल इंचार्ज बसपा, मजाहिर राणा, (सहारनपुर) कपिल शर्मा, मोहित बंसल, इंद्रदेव चौहान, (अलीगढ़) लोकेश चैधरी तथा बृजेश गौतम, गोरखपुर अपने सैकड़ों समर्थक साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

इनके अतिरिक्त अर्जुन सिंह भोलू अध्यक्ष प्रधान संगठन, अलीगढ़ के साथ 40 प्रधानों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के भी कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। बसपा छोड़कर सर्वश्री सुरेश गौतम पूर्व जिला प्रभारी देवरिया, गुड्डू चौधरी एवं संजय भारती बलिया भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: मेरठ: एमएलसी चुनाव का चढ़ा पारा, शर्मा गुट का पूरी तरह कब्जा

अब्दुल रशीद खां, लोधी राकेश राजपूत, चैधरी लियाकत अली, जमीरउल्ला तथा अर्जुन सिंह ‘भोलू‘ ने भी विधानसभा के 2022 के चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताने तथा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अखिलेश यादव को बिठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी, उदयवीर सिंह, अरशद खान पूर्व विधायक, मिठाईलाल भारती आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story