×

आजम खान को तगड़ा झटका: गिरफ्तार हुआ इनका करीबी, पुलिस कर रही जांच

आले हसन पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।कोर्ट ने धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई के भी आदेश दिए थे।

Newstrack
Published on: 10 Aug 2020 9:23 AM GMT
आजम खान को तगड़ा झटका: गिरफ्तार हुआ इनका करीबी, पुलिस कर रही जांच
X
ale hassan

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खां के करीबी पूर्व सीओ आले हसन रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार किए गए हैं।

वो कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। आले हसन पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।कोर्ट ने धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई के भी आदेश दिए थे।

अस्पताल पहुंचे दिनेश शर्मा: अचानक तबीयत हुई खराब, मचा हड़कंप

आले हसन खां जिले के कई थानों में प्रभारी रहे

ale hasan

2017 में सीओ के पद से रिटायर्ड होने के बाद आले हसन आज़म खां की जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बन गए थे।सेवानिवृत्त पुलिस क्षेत्राधिकारी आले हसन सपा नेता आजम खान के बेहद करीबी हैं। प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनी तब-तब आले हसन खां की तैनाती रामपुर में की गई। आले हसन खां जिले के कई थानों में प्रभारी रहे। सिविल लाइंस कोतवाली में लंबे समय प्रभारी निरीक्षक रहे और रामपुर के सीओ सिटी भी रहे। पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने के बाद वह जौहर विवि के सिक्योरिटी आफीसर बन गए। सपा सांसद आजम खां के साथ कई मामलों में वह नामजद है।

ओवैसी जी! राम का नाम तो लेगा ही भारतवासी

55 से ज्यादा केस दर्ज

azam khan

बता दें कि सपा सरकार जाने के बाद से ही आजम खान के साथ उनके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया था, जिसकी गाज आलेहसन और कुशलवीर पर गिरी। यही वजह है कि उन पर 55 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इन मुकदमों में लंबे समय से पुलिस इन्हें तलाश रही थी। कोर्ट से वारंट हो जाने के कारण दोनों अफसरों ने उच्च न्यायलय की शरण ली। जहां से इनकी गिरफ्तारी पर स्टे मिला हुआ है। कोर्ट ने आदेश दिया था कि दोनों अपने-अपने बयान 9 मार्च तक दर्ज कराएं, ताकि कोर्ट आगे की कार्यवाही कर सके। इसी वजह से आज दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री, लखनऊ

2 दिन में वैक्सीन: दुनियाभर में खुशी की लहर, तेजी से चल रही तैयारी

Newstrack

Newstrack

Next Story