TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Amethi News: कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज, टॉर्च और लालटेन लेकर विकास खोज रहे दीपक सिंह

Amethi News: कांग्रेस नेता ने स्मृति पर आरोप लगाते हुए कहा, साढ़े चार साल से अमेठी की सांसद हैं, तब से अमेठी के विकास का पहिया थम गया है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 15 July 2023 4:20 PM GMT
Amethi News: कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज, टॉर्च और लालटेन लेकर विकास खोज रहे दीपक सिंह
X
(Pic: Newstrack)

Amethi News: आगमी लोकसभा चुनाव के पहले ही अमेठी राजनीतिक मिजाज गर्म हो गया है। जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में एक बार फिर भगवा लहराने के लिए लगातार लोगों से मिल रही हैं वहीं कांग्रेस स्मृति ईरानी पर जमकर हमलावर है। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए हाथों में टॉर्च और लालटेन लेकर औद्योगिक क्षेत्र में विकास ढूंढने निकल पड़े हैं। कांग्रेस नेता ने स्मृति पर आरोप लगाते हुए कहा कि साढ़े चार से अमेठी की सांसद हैं, तब से अमेठी के विकास का पहिया थम गया है।

कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने शनिवार को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में टॉर्च और लालटेन के साथ अपनी टीम के साथ विकास ढू़ढने निकल पड़े। दीपक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इलाके में सड़के टूट गई हैं। औद्योगिक क्षेत्र की खराब सड़कों की तरफ संकेत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बनवाई सड़कों में स्मृति गड्ढे तक नहीं भरवा पा रही हैं। क्षेत्र की सड़के नालों में तब्दील हो चुकी हैं। टूटी सड़कों के लिए दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि स्मृति ईरानी साढ़े चार साल से अमेठी की सांसद हैं। वह एक भी फैक्ट्री नहीं लगवाईं। उन्होंने स्मृति ईरानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में स्मृति ईरानी अमेठी में झूठे विकास का दावा करती हैं, मैं उस विकास का नाम जानना चाहता हूं। जिस बेनामी विकास को लेकर वह दावा करती हैं। आखिर वह विकास अमेठी में क्यों नहीं दिखाई देता है।

उन्होंने स्मृति ईरानी पर फैक्ट्रियों को बंद कराने का आरोप लगाया। टूटी सड़कों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिन सड़कों को कांग्रेस सरकार में बनवाए थे। उन सड़कों में बीजेपी सरकार की मंत्री गड्ढे तक नहीं भर पा रही हैं। सड़कों में इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि लोग आए दिन गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी का अमेठी से परिवारिक रिश्ता है। जब भी राहुल गांधी किसी कार्य की शुरुआत करते हैं तो उसकी शुरुआत अमेठी से करते हैं। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए दीपक सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले अमेठी के जगदीशपुर से जामो तक राहुल गांधी ने पदयात्रा निकालकर अपने मिशन की शुरुआत अमेठी से किया था। राहुल गांधी का अमेठी से परिवारिक रिश्ता है। वहीं स्मृति ईरानी अमेठी वासियों से दिखावटी और छल कपट का रिश्ता रखती हैं।

आपको बताते चलें कि आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही नहीं हुआ है फिर भी अमेठी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले एक माह से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र में डटी हुई हैं। जनसंवाद यात्रा के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास कर रही हैं। वहीं कांग्रेस स्मृति ईरानी पर लगातार हमलावर है। इसके पहले भी कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा था।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story