×

गिरफ्तार हुआ गायत्री प्रजापति का वांटेड बेटा, अदालत के बाहर से पकड़ा पुलिस ने

खनन घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के वांटेड बेटे अनिल प्रजापति को गुरुवार को लखनऊ कमिश्रर पुलिस ने अदालत के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 10:10 AM GMT
गिरफ्तार हुआ गायत्री प्रजापति का वांटेड बेटा, अदालत के बाहर से पकड़ा पुलिस ने
X
गिरफ्तार हुआ गायत्री प्रजापति का वांटेड बेटा, अदालत के बाहर से पकड़ा पुलिस ने (PC: social media)

लखनऊ: खनन घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के वांटेड बेटे अनिल प्रजापति को गुरुवार को लखनऊ कमिश्रर पुलिस ने अदालत के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री के बेटे पर फर्जीवाड़े और जान से मारने की धमकी देने का मामला कई महीनों पहले दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें:ममता को बड़ा झटका: शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी को कहा अलविदा, थामेंगे BJP का दामन

गायत्री प्रजापति के बेटे अनिल के खिलाफ गायत्री के मैनेजर रहे बृजभवन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अनिल को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह पुलिस के सामने नहीं आया। बाद में लखनऊ पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत से वारंट जारी कराया लेकिन वह हाजिर होने के बजाय फरार चल रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार को वह लखनऊ अदालत परिसर के बाहर पहुंचा था। उसकी कोशिश अदालत में समर्पण करने की बताई जा रही है लेकिन इससे पहले ही लखनऊ पुलिस कमिश्रर डीके ठाकुर को अनिल के लखनऊ में मौजूद होने की जानकारी मिली। उन्होंने सीधे पुलिस को मौके पर भेजकर अनिल को गिरफ्तार करवा लिया।

क्या है मामला

पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के मैनेजर ब्रज भवन चौबे ने पुलिस व ईडी की जांच में गवाह बनना कुबूल कर लिया है। ईडी की पूछताछ में मैनेजर ने ईडी को गायत्री और उसके करीबियों की करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज सौंपे थे। उसने पूछताछ में बताया कि गायत्री प्रजापति ने तो अपने ड्राइवर और पानी पिलाने वाले को तक करोड़ों का मालिक बना दिया। कंपनी के चौकीदार और ड्राइवर रामराज को करोड़पति बना दिया। उसने ड्राइवर रामराज के नाम पर दर्ज करोड़ों की संपत्ति की कई रजिस्ट्री के कागजात भी ईडी को सौंपे। गायत्री प्रजापति के मैनेजर ब्रज भवन चौबे ने ईडी को डेढ़ दर्जन बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा सौंपा।

ये भी पढ़ें:दहल उठा लखनऊ: हादसे में दिखे जॉन अब्राहम, दुर्घटनाग्रस्त कई गाड़ियां

अनिल प्रजापति ने दी धमकी

गायत्री के मैनेजर ब्रज भवन चौबे ने पुलिस को बताया कि गवाह बनने के बाद उसे लगातार गायत्री प्रजापति की तरफ से धमकी दी जा रही है। उसने गायत्री के बेटे अनिल प्रजापति को आरोपित किया है। उसने बताया कि अनिल की ओर से उसके बेटे का अपहरण,हत्या की दी धमकी दी जा रही है। इसी मामले में पुलिस ने अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story