×

पूर्व मंत्री का निधन, समर्थकों में शोक की लहर, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

वंशनारायण सिंह पटेल लंबे समय से राजनीति से दूर थे। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह उन्होंने सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की।

Newstrack
Published on: 25 Dec 2020 5:45 PM GMT
पूर्व मंत्री का निधन, समर्थकों में शोक की लहर, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
X
वंश नारायण सिंह पटेल का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी के एक अस्पताल में 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व ग्राम विकास, कृषि,खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री वंश नारायण सिंह पटेल का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी के एक अस्पताल में 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

वाराणसी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वर्ष 1997 की बीजेपी की सरकार में वंशनारायण सिंह पटेल मंत्री रहे। उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। वंश नारायण सिंह पटेल पेशे से अधिवक्ता थे। 1996 में उन्होंने बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बरसठी विधानसभा सीट से विधायक बने थे।

विधायक बनने के उन्होंने करीब एक वर्ष बाद ही बसपा से बगावत कर लिया और इसके बाद बीजेपी में शामिल हो गए। कल्याण सिंह के नेतृत्व में बनी बीजेपी सरकार में वह ग्राम विकास, कृषि एवं खाद्य रसद राज्य मंत्री बनाए घए। वह वर्ष 2000 तक इस पद पर रहे।

ये भी पढ़ें...लखनऊ में क्रिसमस की धूम, मास्क पहन लोगों ने मनाया त्योहार, देखें तस्वीरें

वंशनारायण सिंह पटेल लंबे समय से राजनीति से दूर थे। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह उन्होंने सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उनके बेटे ज्ञान सिंह पटेल ने उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां देर शाम उनका निधन है। निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया।

ये भी पढ़ें...प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस ने ली अंगड़ाई, खड़ा हो गया सीतापुर में संगठन

मंत्री रहे वंश नारायण सिंह पटेल ने अपने कार्यकाल में कई अहम कार्य किए। वंशनारायण सिंह पटेल को नोनारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, शेखूपुर में बीएसएनएल का एक्सचेंज, सैजनी पुल, सुरेरी सहित कई पुलों के निर्माण का श्रेय जाता है। उन्होंने सड़क और पेयजल के लिए भी बहुत काम किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story