×

प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस ने ली अंगड़ाई, खड़ा हो गया सीतापुर में संगठन

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की अगुवाई में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी तेज कर दी है। पिछले दिनों ने प्रियंका ने ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन सक्रिय करने की रणनीति बनाई थी, जिसके तहत जिले स्तर के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

Newstrack
Published on: 25 Dec 2020 3:09 PM GMT
प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस ने ली अंगड़ाई, खड़ा हो गया सीतापुर में संगठन
X
प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस ने ली अंगड़ाई, खड़ा हो गया सीतापुर में संगठन

सीतापुर: कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की अगुवाई में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी तेज कर दी है। पिछले दिनों ने प्रियंका ने ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन सक्रिय करने की रणनीति बनाई थी, जिसके तहत जिले स्तर के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। सीतापुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने हाल ही में जिम्मेदारी संभाली है।

उन्होंने ब्लाक स्तर तक संगठन खडा कर दिया है। ग्राम स्तर पर पार्टी के कमेटी का गठन का काम चल रहा है। शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों सहित ब्लॉक कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति रही। सभी जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें: सीतापुर किसान सम्मेलन: मंत्री-DM ने कहा- मछली और बकरी पालिये, आमदनी बढ़ाइए

इस बार जीतने के लिए चुनाव लडना है..

जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि सिर्फ चुनाव लड़ना अलग बात है लेकिन चुनाव जीतना दूसरी बात। 2022 में आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को हमें जीतने के लिए लड़ना है और उसके लिए उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि न्याय पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हमें संगठन को विस्तार देना होगा तभी यह लड़ाई संभव है। जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने यह भी कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी उन लोगों के लिए जमीन तैयार कर रहा है जिनको चुनाव लड़ना है ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को भी निकलकर अब मैदान में आ जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि किसी भी हाल में मेहनत करने वालों की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी।

पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने कही ये बात

पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने कहा कि वह संगठन निर्माण में पूरे जिले में अहम भूमिका निभाएंगे। महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने कहा कि संगठन निर्माण के लिए उनकी जो भी भूमिका तय की जाएगी वह उसका निर्वहन करेंगी। पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा किए सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई है जिसको हर कार्यकर्ता को लड़ना ही होगा। बैठक को प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य सुरेश गुप्ता जमुना प्रसाद शर्मा राज किशोर सिंह जेपी शुक्ला आशीष गुप्ता शिशिर बाजपेई संतोष भार्गव पुष्पेंद्र चैहान चोक्ष विभु अवस्थी देवेश अवस्थी विजयलक्ष्मी पुष्पा भार्गव निजामुद्दीन आजाद ताराचंद भार्गव शूबी खान सुभाष राजवंशी आदि ने संबोधित किया।

ये भी पढ़ें: अटल जयंती: UP के 2.13 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचा 4300 करोड़ रुपए

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी को 1 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन आमोद मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनियुक्त 19 ब्लॉक अध्यक्षों सहित अमित मिश्रा, राजीव शर्मा,राम लोटन मिश्र,राहुल रस्तोगी, श्रीश शुक्ला, रामफल चैधरी, नागराज कश्यप, कौशल किशोर, एजाजुद्दीन अंसारी, अयूब अहमद डंपी, संजीव गुप्ता, अमरकांत उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: पुतान सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story