×

अटल जयंती: UP के 2.13 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचा 4300 करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किसानों के साथ हुए वर्चुअल संवाद के पूर्व लखनऊ के विकासखण्ड मोहनलालगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच को ट्रैक्टर की चाभियां भेंट की।

Newstrack
Published on: 25 Dec 2020 2:39 PM GMT
अटल जयंती: UP के 2.13 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचा 4300 करोड़ रुपए
X
अटल जयंती: सीएम योगी ने सुशासन दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर वितरित किये

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन को आज सुशासन दिवस के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और किसानों के साथ हुए वर्चुअल संवाद के पूर्व लखनऊ के विकासखण्ड मोहनलालगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच को ट्रैक्टर की चाभियां भेंट की। इनमें शोभनाथ, राधे श्याम द्विवेदी, अशोक कुमार, सुरेन्द्र कुमार और कर्मवीर सिंह को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की। उन्होंने तीन किसानों राम नरेश, मीना कुमारी तथा कविता पाठक को राइस पोर्टेबल मिलर मशीन तथा अमरेश कुमार को स्माल आयल एक्सट्रैक्शन मशीन प्रदान किये जाने के प्रमाण पत्र सौंपे।

ये भी पढ़ें: झांसी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समीक्षा बैठक, सदस्यता बढ़ाने के दिए मंत्र

सीएम योगी ने कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती सुशासन दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाना सर्वाधिक उपयुक्त है, क्योंकि आजादी के बाद किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का प्रयास सबसे पहले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा वर्ष 1998 में प्रारम्भ किया गया। श्रद्धेय अटल जी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य प्रारम्भ किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से किसानों को अपनी उपज मण्डी तक ले जाने के लिये मार्ग सुलभ हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हाईवे, हर गरीब के हाथ में मोबाइल फोन भी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की देन है।

सभी वर्गों के लिए किया जा रहा काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसान, मजदूर, महिला, नौजवान आदि सभी के प्रति आत्मीयता के भाव से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास, किसानों की खुशहाली, नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य और मातृ शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जो कार्यक्रम 6 वर्ष पहले प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ किया गया था, आज का कार्यक्रम उसी श्रृंखला की कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में अंतरित की जा रही 18 हजार करोड़ रुपए की धनराशि से प्रदेश के 2.13 करोड़ किसान लगभग 4,300 करोड़ रुपए की धनराशि से लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें: बलिया: देह व्यापार मामले में बड़ा खुलासा, मौसा ने नाबालिग के साथ किया था ऐसा

किसानों के हित में हुए काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही किसानों के हित और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कदम उठाए। सबसे पहले 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के ऋण माफी का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दशकों से लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में हमारी सरकार के सत्ता में आने पर छह साल से भी अधिक गन्ना मूल्य का बकाया था। पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी मिलों को बेचने का कार्य किया। राज्य सरकार ने रमाला चीनी मिल, बागपत के नवीनीकरण का कार्य किया। अब यहां प्रतिदिन 50 हजार कुन्तल गन्ने की पेराई होती है। कार्यक्रम को सांसद कौशल किशोर एवं अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया।

Newstrack

Newstrack

Next Story