×

झांसी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समीक्षा बैठक, सदस्यता बढ़ाने के दिए मंत्र

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मण्डलीय समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता संगठन के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री ओमपाल ने सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण आवश्यक है क्योंकि यह व्यक्तिवादी नहीं विचारधारावादी संगठन है।

Newstrack
Published on: 25 Dec 2020 2:14 PM GMT
झांसी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समीक्षा बैठक, सदस्यता बढ़ाने के दिए मंत्र
X
झांसी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समीक्षा बैठक, सदस्यता बढ़ाने के दिए मंत्र

झांसी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मण्डलीय समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता संगठन के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री ओमपाल ने सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण आवश्यक है क्योंकि यह व्यक्तिवादी नहीं विचारधारावादी संगठन है। उन्होंने विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने का मन्त्र दिया। बैठक में एक स्वर से हुँकार भरी गई कि बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

समावेशी स्वभाव से संगठन को आगे ले जाने की बात

सरस्वती शिशु मन्दिर सीपरी बाज़ार में आहूत की गई मण्डलीय समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता ने कहा कि समावेशी स्वभाव से संगठन को आगे ले जाना है। नए शिक्षकों को अधिक से अधिक जोड़ना है। उमंग और उत्साह से कार्य करें। समाज के हित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि जालौन जनपद ने कुछ ही वर्षों में एक सशक्त संगठन खड़ा कर दिया है। संगठन के डर से वहाँ अधिकारी भी नियम विरुद्ध कार्य करने से कतराने लगे हैं। अन्य जनपदों में भी अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्य संगठन के प्राण हैं और पत्रिका संगठन की पहचान है।

ये भी पढ़ें: अटल जयंती: अयोध्या में किसान गोष्ठी का आयोजन, नीलकंठ तिवारी ने कही ये बात

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने एकमात्र हमारा संगठन है जिसके प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक संवर्ग हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कभी शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारियों के स्तर पर भ्र्ष्टाचार है। इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा मंत्री से भी की गई है। उन्होंने सदस्यता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि संगठन में कुछ नए मापदण्ड तय किए गए हैं। जिलों में जिला संगठन मंत्री अब प्रान्त द्वारा नियुक्त किया जाएगा तथा उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

इन्हें जिला संगठन मंत्री घोषित किया गया

संगठन मंत्री प्रदेशीय कार्यकारिणी के प्रति उत्तरदायी होगा। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बिलाटी में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक शशिकान्त चतुर्वेदी को जिला संगठन मंत्री घोषित किया गया। वहीं नूतन शुक्ला को सदस्यता प्रमुख एवं अलका खरे व रंजना वर्मा को सह सदस्यता प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। लखन लाल सक्सेना को सेवानिवृत्त संवर्ग का मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया।

मण्डलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि संगठन के लिए प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा समय भी दें तो हमारी सफलता निश्चित है। लोग संगठन से जुड़ने को लालायित हैं बस उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी एवं संरक्षक रामलखन भार्गव ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने ब्लॉक स्तर तक संगठन को सशक्त करने पर बल दिया। झाँसी जिलाध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भ्र्ष्ट अधिकारियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। झाँसी सहित जालौन, ललितपुर, हमीरपुर आदि जनपदों के जिलाध्यक्षों ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें: इटावा सुशासन दिवस: विकास खण्डों में कई कार्यक्रमों का आयोजन, लिए गए ये संकल्प

मण्डलीय अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर झाँसी के जिलाध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव, महामंत्री विनय शर्मा, गिरीश श्रीवास्तव, रिजवान उल्ला खान, महेन्द्र वर्मा, प्रदीप कुशवाहा, प्रमेन्द्र शर्मा, अतुल गौर, कुलदीप द्विवेदी, महेन्द्र तिवारी, जितेंद्र बघेल, प्रकाश चन्द्र, नरेन्द्र पन्थी, शिवराज खरे, आदित्य नामदेव, जितेन्द्र पिथौरा, अर्चना वाजपेयी, सचिन नामदेव, बृजेन्दु तिवारी सहित कई जनपदों से आए हुए पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: बीके कुशवाहा

Newstrack

Newstrack

Next Story