×

सीतापुर किसान सम्मेलन: मंत्री-DM ने कहा- मछली और बकरी पालिये, आमदनी बढ़ाइए

प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह और डीएम विशाल भारद्वाज ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के बेहतर उपाए बताए। मौका था शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर किसान सम्मेलन का।

Monika
Published on: 25 Dec 2020 2:42 PM GMT
सीतापुर किसान सम्मेलन: मंत्री-DM ने कहा- मछली और बकरी पालिये, आमदनी बढ़ाइए
X
मंत्री और डीएम ने कहा, मछली बकरी पालिये और बढाइये आमदनी

सीतापुर: प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह और डीएम विशाल भारद्वाज ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के बेहतर उपाए बताए। मौका था शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर किसान सम्मेलन का। खैराबाद के क्रषि भवन परिसर में सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें कई साधारण किसान भी थे।

जिन्हें पहले डीएम और फिर मंत्री ने आमदनी बढाने के लिए विस्तार से सुझाव दिए। कहा, परंपरागत रूप से धान, गेहूं और गन्ना फसल का उत्पादन करके आमदनी ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए जरूरी है, बकरी पालिये, मछली पालिये। बकरी और मछली का परिवार जैसे जैसे बढ़ेगा, आमदगी बढ़ती जाएगी। कम लागत में, कम समय में अधिक आमदनी ली जा सकती है।

पीएम को संबोधन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये दिखाया

यहां वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनाया गया। पीएम ने 9 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 18 हजार करोड़ रूपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण जैसे किया, लोगों के चेहरे पर चमक आ गई। वैसे इसी तरह जिले के सभी 19 विकास खंड कार्यालयों पर किया गया लेकिन मुख्य कार्यक्रम यहीं पर था।

स्वाती सिंह

ये भी पढ़ें: इटावा सुशासन दिवस: विकास खण्डों में कई कार्यक्रमों का आयोजन, लिए गए ये संकल्प

किसानों की संख्या बता रही क्रषि कानून वक्त की जरूरत

जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि यहां पर मौजूद किसानों भाई-बहनों की बड़ी संख्या देखकर यह स्पष्ट है कि किस प्रकार से जनता सरकार की कार्यों से प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार प्रयास किये हैं और अनेकों योजनाओं जैसे साॅयल हैल्थ कार्ड, फसल बीमा योजना, ई-नाम मण्डी योजना आदि के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया गया।

उन्होंने बताया कि ई-नाम (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केटिंग) के माध्यम से देश की सभी मण्डियां इलेक्ट्रानिक माध्यम से जुड़ी होती हैं जिससे किसानों को अपना उत्पाद विक्रय करने में सुविधा हो। इस प्रकार की महत्वांकाक्षी योजनाएं मा0 प्रधानमंत्री के द्वारा ही चलायी गयी है। उन्होंने कहा कि यूपी ऐसा पहला राज्य था जिसमें सर्वप्रथम वर्ष 2017 के अन्त में ही प्रदेश की 100 मण्डियों को ई-नाम से जोड़ दिया गया था। उस समय देश के अनेक राज्यों की इतनी अधिक संख्या में मण्डियां नहीं जुड़ पायी थीं। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का ही परिणाम था।

ये भी पढ़ें: अटल जयंती: अयोध्या में किसान गोष्ठी का आयोजन, नीलकंठ तिवारी ने कही ये बात

90 पर्तिशत जनसंख्या खेती किसानी पर निर्भर

डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि जनपद सीतापुर कृषि प्रधान जनपद है। यहां की 90 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या खेती किसानी पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रगतिशील किसान आधुनिक तकनीकी एवं जैविक खेती आदि करके अपनी आय में निरन्तर वृद्धि कर रहे हैं। सभी किसानों को आधुनिक तरीकों से कृषि कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुये कहा कि खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन, बकरी पालन, औषधीय कृषि आदि करके आय में वृद्धि की जा सकती है।

इसके लिये किसानों किसानोंको निरन्तर जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही हैं। गन्ना किसानों का भी भुगतान अन्य जनपदों की अपेक्षा बेहतर स्थिति में है एवं किसान निरन्तर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की परिकल्पना हमारी केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार के प्रयासों से पूर्ण हो रही है। उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया कि यहां पर लगाये गये स्टालों से आवश्यक जानकारियां प्राप्त करें और अपने कृषि कार्यों में इसका उपयोग कर लाभान्वित हों।

ये भी पढ़ें : झांसी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की समीक्षा बैठक, सदस्यता बढ़ाने के दिए मंत्र

कार्यक्रम में या सभी अधिकारी मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा नीरज वर्मा, जिला कृषि अधिकारी अखिलानन्द पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा राजीव दीक्षित सहित विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

पुतान सिंह

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story