×

अजीत सिंह हत्याकांड में चौंकाना वाला खुलासा, इस बाहुबली नेता का नाम आया सामने

डॉ. एके सिंह ने पुलिस को बताया, “पूर्व सांसद ने रात करीब 2 बजे उन्हें फोन किया था। कहा था कि विपुल किसी व्यक्ति को लेकर आ रहा है। उसके पेट में सरिया घुस गया है। उसका उपचार कराना है।”

Chitra Singh
Published on: 19 Jan 2021 5:16 AM GMT
अजीत सिंह हत्याकांड में चौंकाना वाला खुलासा, इस बाहुबली नेता का नाम आया सामने
X

लखनऊ: अजीत सिंह हत्याकांड में एक बड़ा नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि अजीत सिंह पर हमला करने के पीछे पूर्व सांसद धनंजय सिंह का हाथ हो सकता है। इस नाम का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टर एके सिंह ने गैंगवार में घायल शूटर का इलाज के लिए उनके पास पहुंचा। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि धनंजय ने ही उन्हें फोन कर इलाज के लिए कहा था।

ऐसे नाम आया सामने

आपको बता दें कि झड़प में घायल शूटर अपने इलाज के लिए सुल्तानपुर के डॉ. एके सिंह के पास पहुंचा हुआ था। डॉ. एके सिंह ने कहा, “उन्हें यह नहीं पता था कि घायल व्यक्ति कोई अपराधी है और उसे गोली लगी है।” डॉक्टर से मिली जानकारियों के बाद पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि आखिर धनंजय ने शूटरों को सहायता उपलब्ध क्यों कराई, इतना ही नहीं उन्होंने शूटर को पुलिस से बचाने का काम भी किया है।

यह भी पढ़ें... विधान परिषद जाने वाले प्रत्याशियों की संपत्ति आई सामने, जानकर उड़ जाएंगे होश

धनजंय सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस ने की तैयारी

माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले को लेकर जल्द ही धनंजय को नोटिस भेज सकती है। वहीं मामले की पूछताछ के लिए पुलिस तैयारी में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुल्तानपुर के डॉ. एके सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। जिसके बाद बीते सोमवार को डॉ. एके सिंह विभूतिखंड थाना पहुंचे।

Dhananjay Singh

डॉंक्टर ने पुलिस को दी पूरी जानकारी

डॉ. एके सिंह ने पुलिस को बताया, “पूर्व सांसद ने रात करीब 2 बजे उन्हें फोन किया था। कहा था कि विपुल किसी व्यक्ति को लेकर आ रहा है। उसके पेट में सरिया घुस गया है। उसका उपचार कराना है।” डॉ. सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने अस्पताल के डॉ. संजय सिंह को तत्काल इलाज कराने का निर्देश दिया। वहीं 5 घंटे तक की पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डॉ. एके सिंह से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनके बयान भी दर्ज किए। उन्हें शाम करीब सात बजे छोड़ा गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story