×

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रामलाल राही का निधन , प्रियंका ने जताया शोक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वह मृदुभाषी एवं हंसमुख स्वभाव के जनप्रिय नेता रहे। हमेशा गरीबों, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

Suman  Mishra
Published on: 10 Dec 2020 7:54 PM IST
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रामलाल राही का निधन , प्रियंका ने जताया शोक
X
रामलाल राही के पुत्र सुरेश राही बीजेपी के विधायक हैं। रामलाल राही का जन्म सीतापुर जिले के धखाड़ा गांव में हुआ था।

लखनऊ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही का गुरुवार को सीतापुर में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शोक जताया है। अपने शोक संदेश में कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

कांग्रेस नेता राही के निधन पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है।

शोक संदेश में कहा-

उन्होंन अपने शोक संदेश में कहा कि - कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलाल राही के निधन की दुखद खबर मिली। उन्होने केन्द्र सरकार के मंत्री, यूपी में जन प्रतिनिधि रहते हुए एवं कांग्रेस संगठन एक मजबूत संगठनकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं। अवध क्षेत्र के लोगों में एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में प्रसिद्ध रहे। उनके सरल व्यक्तित्व का हर कोई मुरीद था। उनका राजनैतिक जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का श्रोत है। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी एवं उत्तर प्रदेश की राजनीतिक को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवंदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

यह पढ़ें...गोरखपुर: योगी सरकार का ऐलान, पूर्वांचल बनेगा देश का समृद्धतम क्षेत्र

मृदुभाषी एवं हंसमुख स्वभाव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वह मृदुभाषी एवं हंसमुख स्वभाव के जनप्रिय नेता रहे। हमेशा गरीबों, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। हरगांव विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक एवं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। वर्ष 1991 से 1996 तक केन्द्र में गृह राज्यमंत्री रहे। उन्होने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कांग्रेस संगठन की जो सेवा की है उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन एवं कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है।

यह पढ़ें...सावधान! अभी नहीं घटा है कोरोना का संक्रमण, ऐसी चूक पड़ सकती है भारी

कांग्रेस छोड़कर गए फिर वापस लौटे

रामलाल राही कांग्रेस के पुराने नेता हैं लेकिन पिछले दिनों उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। 2017 में पार्टी के नेताओं से नाराज होकर वह कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में चले गए थे लेकिन दो वर्ष बाद ही 2019 में वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। वह पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में 1991 से 1996 तक मंत्री थे। रामलाल राही के पुत्र सुरेश राही बीजेपी के विधायक हैं। रामलाल राही का जन्म सीतापुर जिले के धखाड़ा गांव में हुआ था।

अखिलेश तिवारी

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story