×

UP के इस जिले में कोरोना का कहर, 4 की मौत, इतने केस आए सामने

मेरठ में कोरोना का कहर जारी है। जिले में शनिवार को समाचार लिखे जाने समय तक कोरोना के 23 नए मामले सामने आएं तो वहीं चार मौत भी हो गई।

Ashiki
Published on: 20 Jun 2020 6:33 PM GMT
UP के इस जिले में कोरोना का कहर, 4 की मौत, इतने केस आए सामने
X

मेरठ: मेरठ में कोरोना का कहर जारी है। जिले में शनिवार को समाचार लिखे जाने समय तक कोरोना के 23 नए मामले सामने आएं तो वहीं चार मौत भी हो गई। यहां संक्रमितों कुल संख्‍या 767 हो गई है। जबकि 61 लोंगो की मौत हो गई है। साथ ही 11 को आज डिस्‍चार्ज भी किया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि यहां कुल 475 लोगों को डिस्‍चार्ज किया जा चुका हैं। यहां अब एक्टिव केस 231 बचे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद पर बोले अखिलेश- पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है

सीएमओ डॉ. राज कुमार ने जानकारी दी कि आज मेरठ में कुल चार लोंगो की मौत हुई है। यह सभी कोरोना पॉजिटिव थे। इनमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा सिवाया निवासी 27 वर्षीय युवक, जागृति विहार सैक्टर दो निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और एक 58 वर्षीय व्‍यक्ति की मौत हुई है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि आज 491 सैंपल जांच को भेजे गए थे जबकि 416 सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान 23 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 23 संक्रमितों में 11 महिलाएं हैं। इनमें 14 ‍वर्षीय किशोरी से लेकर 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। ब्रहमपुरी से एक 58 वर्षीय सर्राफ और अस्थायी जेल में बंद दो आरोपी भी संक्रमित पाए गए हैं। दौराला शुगर मिल के 34 वर्षीय एक स्टाफ की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

ये भी पढ़ें: चीन की धोखेबाजी के खिलाफ पूरे देश में नाराजगी, लोगों ने यूं किया गुस्से का इजहार

चार दिनों में सौ से ज्यादा केस मिले

मेरठ में तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों के आंकड़े व मौतों के बावजूद राहत की बात यह है कि मेरठ सामुदायिक संक्रमण से बच गया है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियांन ने बताया कि पिछले सप्ताह चार दिनों में सौ से ज्यादा केस मिले, लेकिन अब मरीजों की संख्या कम हो रही है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि हाल में शहर से 339 रैंडम सैंपल लिए गए, जिसमें सिर्फ आठ में संक्रमण मिला। इसमें चार मरीज एक ही स्थान पर मिले थे। विभाग ने डिग्गी मकबरा, भूमिया का पुल, खैरनगर और कई अस्पतालों, होटलों, रोड़वेज कर्मियों समेत कई अन्य स्थानों से रैंडम सैंपल लिया था। जिले में जहां तीन फीसद से ज्यादा सैम्पलों में वायरस मिला, वहीं रैंडम सैम्पलों में तीन फीसद से कम संक्रमित मिले हैं।

रिपोर्ट: सुशील कुमार

ये भी पढ़ें: महिलाओं पर हमला: डंडों से पिटाई, यूपी पुलिस पर आरोपियों से सांठगाठ का आरोप

Ashiki

Ashiki

Next Story