×

उन्नाव के बाद अब यहां दरिंदों ने हैवानियत की हदें की पार, रेप पीड़िता पर फेंका तेजाब

उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले मुजफ्फरनगर में 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है।

Aditya Mishra
Published on: 8 Dec 2019 6:20 AM GMT
उन्नाव के बाद अब यहां दरिंदों ने हैवानियत की हदें की पार, रेप पीड़िता पर फेंका तेजाब
X

मुजफ्फरनगर : उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले मुजफ्फरनगर में 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि चारों व्यक्तियों ने अदालत से बलात्कार का मामला वापस न लेने पर महिला पर तेजाब से हमला किया। उन्होंने कहा कि महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और मेरठ के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार रात को चारों व्यक्ति महिला के घर में जबरन घुस गए।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप की दास्तान! कब कहां और कैसे घटी ये खौफनाक घटना

उन्होंने कहा कि चारों व्यक्तियों ने महिला पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां एक अदालत में चल रहे बलात्कार के मामले को वापस लेने से मना कर दिया था।

त्रिपाठी ने बताया कि महिला पर तेजाब से हमला करने में शामिल चारों व्यक्तियों की पहचान आरिफ, शाहनवाज, शरीफ और आबिद के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि चारों फरार हैं लेकिन उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उन्नाव में 4 साल की बच्ची से रेप

उन्नाव की ही यह घटना आपकी आत्म को झकझोर कर रख दी। उन्नाव में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है। यह घटना जिले के माखी थाना क्षेत्र का है। यहां 4 साल की बच्ची शौच के लिए खेत में गई थी और उसे पड़ोस के गांव के एक युवक ने दबोच लिया।

इसके बाद वह मासूम को सरसो की खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने की आवाज सुनकर बच्ची के चाचा पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

मेरठ में गैंगरेप की पीड़िता को धमकी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गैंगरेप पीड़िता को समझौता न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। आरोपियों के साथ गांव का प्रधानपति भी पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहा है।

इस गैंगरेप मामले में चार दिन बाद भी हस्तिनापुर पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराए हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई।

यह पूरा मामला जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने आरोप लगाया है कि हफ्ते पर पहले वह घर से जा रही थी। उसी दौरान गांव के चार युवकों ने उसे अगवा कर जंगल में उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दो दिसंबर को पीड़िता के परिजनों ने हस्तिनापुर थाने में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें...हैदराबाद में एक और एनकाउंटर! जब सीने में दागी थी पुलिस ने दनादन गोलियां

मेरठ में रेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

यह भी मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का ही है। यहां एक महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर एसएसपी दफ्तर के आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि महिला पुलिस की तत्परता की वजह से वह जलने से बच गई।

एसएसपी दफ्तर के बाहर महिला ने अपने केरोसिन का तेल डाल लिया और लगाने ही जा रही थी कि महिला पुलिस ने दौड़कर उसके हाथ से केरोसिन और माचिस छिन ली। महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था और इस मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। पुलिस के इस कदम के बाद क्षुब्ध को होकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

बुलंदशहर में युवती के साथ गैंगरेप का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीन युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया तो वहीं चौथे साथी ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो बनाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गोली मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।

वीडियो वायरल होने के बाद परजिनों को इस बात की जानकारी मिली। पीड़िता के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र की यह घटना है।

शिक्षक ने छात्रा से की रेप की कोशिश

प्रदेश बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के एक इंटर कालेज में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के परिजनों को यह बात पता चली, तो उन्होंने पंचायत बुलाया।

पंचायत में शिक्षक को तलब किया गया और शिक्षक को विद्यालय से इस्तीफा देने को कहा गया। इसके बाद भी आरोपी विद्यालय आता रहा, तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

संभल में रेप के बाद पीड़िता को जलाया

उत्तर प्रदेश के संभल में नखासा थाना इलाके में 21 नवंबर को एक युवती के साथ रेप हुआ था। घर में अकेली मौजूद किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन घर से खींचकर रेप किया था।

पुलिस कार्रवाई करने की जानकारी मिलने के बाद युवक फिर किशोरी के घर पहुंचा और मां-बेटी को धमकाया। इसके बाद उसने युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

इसके बाद गंभीर हालत में उसे रात में संभल जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था और यहां पीड़िता की 30 नवंबर को मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप केस के विरोध में कांग्रेस पार्टी के समर्थकों का प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story