×

फर्जी अनामिका शुक्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली ये अहम जानकारी

पुलिस ने अनामिका के नाम पर सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी करने वाली फर्जी अनामिका उर्फ़ भावना यादव को मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है।

Aradhya Tripathi
Published on: 16 Jun 2020 3:03 PM GMT
फर्जी अनामिका शुक्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली ये अहम जानकारी
X

सहारनपुर: अनामिका शुक्ला के नाम से सहारनपुर मे नौकरी करने वाली भावना यादव को सहारनपुर पुलिस ने मैनपुरी जनपद से पकड़ने मे सफलता हासिल की है। फिलहाल महिला थाने में भावना से पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश की चर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण में सहारनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अनामिका के नाम पर सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी करने वाली फर्जी अनामिका उर्फ़ भावना यादव को मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी अनामिका शुक्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद मैनपुरी से भावना को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सोमवार रात उसे लेकर सहारनपुर पहुंची। यहां उसे महिला थाने में रखा गया है। सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भावना ने अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी की थी। मामला खुलने के बाद सात जून को बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले की जांच कर रही जनकपुरी पुलिस अनामिका शुक्ला के नाम से सहारनपुर में नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका की तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें- महिलाएं ‘उन दिनों’ में रखें अपना ख्याल, नहीं तो हो सकती हैं PMS का शिकार

जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि अनामिका शुक्ला के नाम से सहारनपुर में नौकरी करने वाली महिला का नाम भावना है और वह कासगंज की रहने वाली है। इसी क्रम में सहारनपुर पुलिस की एक टीम कासगंज के लिए रवाना हुई थी। वहां कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन भावना का पता नहीं चल रहा था। बाद में सोमवार शाम को पुलिस ने भावना को मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही पूछताछ

बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार ने बताया कि फर्जी अनामिका शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा इस मामले से जुड़े और संदिग्धो को नोटिस भेजा गया है। और 20 जून तक का जवाब देने का समय दिया गया है। जवाब ना दिये पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। एसपी सिटी विनित भटनागर ने बताया कि पूछताछ में भावना से कई खुलासे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- भारत-चीन तनाव: सामने आई ये बड़ी वजह, जानें अब तक पूरा मामला

कुछ नए लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उन सभी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके मास्टर माइण्ड के बारे मे भी बताया है इसके अलावा कई ओर लोग भी इसमे शामिल है जोकि जल्द ही पुलिस पकड़ में होंगे। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले में अपनी जांच पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए सबूतों को इकट्ठा कर रही है।

रिपोर्ट- नीना जैन

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story