×

आवश्यक वस्तुओं को तेजी से पहुंचाने में लगी हैं मालगाड़ी, रेलवे कर रहा ये कार्य

सामग्री जो जीवन के लिए आवश्यक है जैसे खाद्य सामग्री, गेहूं, दूध, सब्जी, फल जिनके बिना जीवन संभव नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थ जिनके बिना जीवन स्थिर हो जाएगा।

Aradhya Tripathi
Published on: 11 Jun 2020 2:37 PM GMT
आवश्यक वस्तुओं को तेजी से पहुंचाने में लगी हैं मालगाड़ी, रेलवे कर रहा ये कार्य
X

झांसी: मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के मार्गदर्शन में कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाते हुए, दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु माल गाड़ियों का परिचालन अनवरत रूप से किया जा रहा है। परिचालन से जुड़े कर्मचारी जैसे स्टेशन मास्टर, गार्ड, ड्राइवर, पोर्टर आदि सभी 24 घंटे अपनी ड्यूटी का निर्वहन भली-भांति संपादित कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन तथा फेस मास्क के प्रयोग आदि सावधानियों के साथ अपनी सेवाओं का निष्पादन किया जा रहा है।

430 गुड्स ट्रेनों के 21516 वैगनों में हुआ लदान

आवश्यक सामग्री जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है जैसे खाद्य सामग्री, गेहूं, दूध, सब्जी, फल जिनके बिना जीवन संभव नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थ जिनके बिना जीवन स्थिर हो जाएगा। खाद्य उपयोग हेतु यूरिया तथा बिजली उत्पादन हेतु कोयला आदि अन्य वस्तुओं की आपूर्ति माल गाड़ियों के माध्यम से निरंतर किया जा रहा है। झांसी मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 में माह अप्रैल से 10 जून तक की अवधि में लगभग 430 मालगाड़ियों के 21516 वैगनों में लदान किया गया। जिनके द्वारा आवश्यक सामग्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक निरंतर पहुंचाई जा रही है। झांसी मंडल के हरपालपुर स्टेशन से गेहूँ, रसूलपुर गोगामऊ स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम की साइडिंग से पेट्रोलियम एवं अन्य स्थानों से दूसरी आवश्यक वस्तुओं को आपूर्ति हेतु देश के विभिन्न स्थानों तक भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का ऑफर: खुद ले रहा कर्ज, अब भारत को देगा मदद के लिए पैसा

संक्रमण काल के दौरान भी खाद्य व अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ-साथ झांसी मंडल द्वारा 11.67 लाख टन माल लदान किया गया। जिससे रु.108 करोड़ का रेल राजस्व अर्जन कर रेल व देश के विकास में भी निरंतर बढ़ोत्तरी की है। संकट की इस घड़ी में सैनिकों की तरह दिन रात रेलवे कर्मचारियों द्वारा माल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। और खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। माल गाड़ियों के संचालन से जुड़े ऐसे रेल कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें जिससे रेल कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से अपनी ड्यूटी संपादित कर सके और देश के एक कोने से दूसरे कोने तक खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

अन्तर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग डे मनाया गया

अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रासिंग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न लेवल क्रासिंग गेटों पर संरक्षा विभाग उत्तर मध्य रेल झांसी मंडल द्वारा जन जागरुकता हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से समपार फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं तथा उन्हें रोकने हेतु किए जाने वाले उपायों के विषय में संरक्षा विभाग द्वारा आम जनता एवं रेल कर्मचारियों को विस्तार से समझाया गया।

ये भी पढ़ें- फर्जी शिक्षिका मामले ने लिया सियासी रूप, अनामिका शुक्ला के घर पहुंची कांग्रेस

फाटक बंद होने की दशा में गेट पार करना, गेटमैन पर गेट खोलने के लिए अनाधिकृत दबाव बनाना, फाटक के पास अवांछित गतिविधियां संचालित करना, गेट के आसपास रेल भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करना आदि द्वारा संरक्षित रेल परिचालन में रुकावट पैदा होती है तथा रेल यात्रियों एवं रोड उपयोगकर्ता के जानमाल का भी नुकसान हो सकता है। इस अवसर पर जागरुकता से संबंधित बैनर, पम्पलेट, स्टीकर आदि का भी वितरण किया गया ।

रिपोर्ट- बी.के. कुशवाहा

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story